नेपाल में हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में एवलांच, 10 पर्वतारोही लापता
नेपाल के मनांग जिले में तिब्बत सीमा के पास स्थित हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर रविवार सुबह हिमस्खलन हुआ. इस 7126 मीटर ऊंचे पर्वत पर 10 लोग लापता हो गए हैं. इनमें पर्वतारोही और सहायक कर्मचारी शामिल हैं. मिशन आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है.








