'कौन है देशद्रोही और किसका है विदेशी कनेक्शन?', राहुल गांधी ने PM को फिर दी बहस की चुनौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है. राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि 24 घंटे हो गए हैं और उन्होंने पीएम को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है, तो किसी भी स्टेज पर जगह चुनकर उनके साथ डिबेट की जाए.














