क्या है समोसा स्कर्टिंग? घर की सीढ़ियों में ये नहीं करवाएंगे तो पछताना पड़ेगा!
समोसा स्कर्टिंग सीढ़ियों पर पत्थर, टाइल्स या ग्रेनाइट लगाने की एक खास डिजाइन और कटिंग तकनीक है. इसमें स्कर्टिंग के पत्थरों को तिकोने या क्रॉस शेप में इस तरह से काटा जाता है कि उसका आकार समोसे जैसा दिखता है, इसलिए इसे 'समोसा कटिंग' या समोसा स्कर्टिंग कहा जाता है.
















