Jio की बड़ी तैयारी, 1600 सैटेलाइट से देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट
इंटरनेट आज हमारी जरूरत बन चुका है. पढ़ाई हो, काम हो या फिर वीडियो कॉल, हर चीज के लिए इंटरनेट चाहिए. लेकिन आज भी देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या फाइबर इंटरनेट पहुंचाना आसान नहीं है. अब जियो ऐसी ही जगहों तक इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी कर रहा है.
















