भारत के लिए दो स्पेशल कार बना रही VinFast, 10 लाख से कम होगी कीमत
विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में अपनी स्ट्रैटजी को बदलती दिख रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी दो नई कारों को तैयार कर रही है. इन दोनों कारों को भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसकी कीमत काफी कंपटीटिव होने वाली है.
















