खाना पहुंचाने में हुई देरी तो भड़का दंपति, Zomato डिलीवरी बॉय को पटक-पटक कर मारा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तेलंगाना के सिकंदराबाद में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato के डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है. वासवी नगर में एक कपल ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कपल डिलीवरी बॉय को पीटते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में महिला उन्हें ...

तेलंगाना के सिकंदराबाद में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato के डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है. वासवी नगर में एक कपल ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कपल डिलीवरी बॉय को पीटते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में महिला उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रही है.

यह घटना कारखाना पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके में हुई. डिलीवरी बॉय की पहचान आशीष के रूप में हुई है. आशीष ग्राहक के पते पर खाना लेकर देरी से पहुंचा था. आशीष के मुताबिक, ऐप पर शेयर की गई लोकेशन कथित तौर पर गलत थी. इसी वजह से उसे सही पता ढूंढने में परेशानी हुई और खाना पहुंचाने में देरी हो गई.

देरी को लेकर आशीष और ग्राहकों के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और कपल ने कथित तौर पर डिलीवरी बॉय से मारपीट शुरू कर दी. इलाके में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई. घटना का यह फुटेज अब ऑनलाइन सामने आया है.

घटना के बाद आशीष ने कारखाना पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है. इसके साथ ही घटना में शामिल लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. फिलहाल मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/telangana/story/zomato-delivery-agent-beaten-by-couple-in-secunderabad-over-late-food-ntc-apdy-rptc-2661316-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World