Yung DSA Breaks Down: 'गर्लफ्रेंड को 10 बार दिया धोखा', यंग DSA को सताया ब्रेकअप का डर, फूट-फूटकर रोए

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिग बॉस 20 में रैपर यंग DSA ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शो में उन्हें ब्रेकअप का डर सता रहा है.  

बिग बॉस 20 में रैपर यंग DSA ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शो में उन्हें ब्रेकअप का डर सता रहा है.  

बीते एपिसोड में मां का कैसेट सुनने के बाद यंग को शॉक लगा. उनकी मां ने घर-परिवार के लोगों का जिक्र किया, लेकिन गर्लफ्रेंड समीक्षा का नाम नहीं लिया.  

इसके बाद रैपर ने दोस्त स्काउट ओपी संग बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया है.  

यंग ने स्काउट के कान में फुसफुसाकर कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा दे चुके हैं. उन्हें अब डर सता रहा है कि कहीं समीक्षा रिश्ता खत्म न कर दे.  

यंग ने रोते हुए स्काउट से कहा, मैंने समीक्षा को खो दिया है. मैंने उसे बहुत बार चीट किया है. करीब 10 बार अलग-अलग समय पर.  

यंग की बात सुनकर स्काउट ने पूछा कि इतना सब होने के बावजूद समीक्षा उनके साथ रही? यंग ने जवाब दिया कि समीक्षा को चीटिंग के बारे में कुछ पता नहीं था.  

रैपर को शक है कि शायद उनके बिग बॉस में आने के बाद से समीक्षा को उनके अफेयर्स के बारे में मालूम पड़ा होगा. इसलिए वो यंग से नाराज हैं.   

स्काउट ने यंग को पॉजिटिव रहने को कहा. उन्होंने रैपर को कंसोल किया. उन्हें समझाया कि वो घर से बाहर जाने का वेट करें. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.  

यंग के कबूलनामे के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने रैपर के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. कईयों ने यंग के मजे लिए.  

यूजर्स का कहना है अगर समीक्षा को कुछ पता नहीं होगा, तो अब पता चल गया होगा. उन्हें नेशनल टीवी पर पर्सनल लाइफ का इतना बड़ा खुलासा नहीं करना चाहिए था.  

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/photo/rapper-yung-dsa-admits-cheating-on-girlfriend-10-times-cried-scout-op-shocked-bigg-boss-tmovh-2689016-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World