Who Is Ekam Bawa: विवादों में पंजाबी सिंगर एकम बावा, खुद को कहा रीति तिवारी का पिता, धोनी संग खास कनेक्शन
भोजपुरी स्टार-सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 को लेकर हेडलाइंस में बनी हुई हैं. शो में उन्होंने काजी तौकीर के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया.
रीति बिग बॉस में रॉकस्टार बनने आई थीं, लेकिन सारी स्पॉटलाइट काजी ले गए. ये बात रीति को पसंद नहीं आई और गुस्से में उन्होंने काजी को काफी बुरा कहा. सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही है. वीकेंड का वार पर सलमान खान रीति को समझाते दिखेंगे.
वीकेंड का वार ऑन एयर होने से पहले सिंगर एकम बावा ने अपने खुलासे से हड़कंप मचा दिया है. सिंगर का दावा है कि रीति तिवारी उनकी बेटी हैं. ऑन पेपर वो रीति के पिता हैं.
एकम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने रीति की मां रानी से शादी की थी. ये भी कहा कि बिग बॉस में रीति झूठ बोल रही हैं.
हालांकि, अब तक मनोज तिवारी या उनकी एक्स वाइफ की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं आई है. जानते हैं कि रीति को अपने बेटी कहने वाले एकम बावा हैं कौन.
एकम बावा एक पंजाबी फोक और पॉप सिंगर हैं. उन्होंने 'लालकारे', 'लव यू' और 'बुग्गा बुग्गा' जैसे गानों से लोकप्रियता हासिल की है.
एकम का दावा है कि वो 2020 से 2025 तक रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के साथ मुंबई में एक ही फ्लैट में रहे. 2020–2022 लिव-इन रिलेशनशिप में और 18 फरवरी 2022 को रानी से शादी की.
एकम बावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वो कई बड़े-बड़े लोगों संग काम कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी महेंद्र सिंह धोनी संग फोटो भी है. इससे माना जा रहा है कि वो मनोज तिवारी की एक्स वाइफ संग काम कर चुके हैं.
रीति तिवारी, धोनी को मामा कहती हैं. उनकी मां धोनी की कंपनी संभालती हैं. एकम बावा के दावों में कितनी सच्चाई है.

