कागज पिन करने के अलावा भी स्टेपलर का है ये काम? इस साल के शख्स ने बताया, VIDEO वायरल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में हमें लगता है कि उनका काम सिर्फ उतना ही है, जितना हम बचपन से देखते आए हैं. लेकिन कई बार उन्हीं चीजों में कुछ ऐसे फीचर्स छिपे होते हैं, जिनके बारे में लंबे समय तक पता ही नहीं चलता. नेल कटर में बना छोटा छेद,...

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में हमें लगता है कि उनका काम सिर्फ उतना ही है, जितना हम बचपन से देखते आए हैं. लेकिन कई बार उन्हीं चीजों में कुछ ऐसे फीचर्स छिपे होते हैं, जिनके बारे में लंबे समय तक पता ही नहीं चलता. नेल कटर में बना छोटा छेद, पेन की कैप में दिया गया छेद और शर्ट की आस्तीन पर लगा छोटा बटन इसके कुछ उदाहरण हैं.

इसी तरह की एक चर्चा अब स्टेपलर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही है. स्टेपलर का नाम आते ही सबसे पहले कागजों को पिन करने का ख्याल आता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स ने दावा किया है कि स्टेपलर का इस्तेमाल कागजों को जोड़ने के अलावा एक और तरीके से भी किया जा सकता है.

42 साल की उम्र में पता चला ये काम इंस्टाग्राम पर Supreet नाम के पेज से शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स स्टेपलर का इस्तेमाल करके कागजों को पिन करता दिखाई देता है. वीडियो में वह बताता है कि उसे 42 साल की उम्र तक स्टेपलर के इस इस्तेमाल के बारे में पता नहीं था.

यह भी पढ़ें: 'जॉब के बाद दोपहर की नींद भी लग्जरी'... लड़की का VIDEO देख बोले- 'ये तो मेरी कहानी है'

वीडियो में पहले वह सामान्य तरीके से कागजों को स्टेपल करता है. इसके बाद वह दिखाता है कि जब स्टेपल की गई शीट को अलग करने की कोशिश की जाती है, तो कई बार कागज के किनारे पर जोर पड़ता है और वह फट सकता है. इसके बाद वीडियो में स्टेपलर के दूसरे तरीके से इस्तेमाल का तरीका दिखाया जाता है.

दावा यही है कि इस तरीके से कागजों को जोड़ने के बाद उन्हें अलग करना आसान हो सकता है और कागज के फटने की समस्या कम हो सकती है.हालांकि, यह तरीका हर स्टेपलर या हर तरह के कागज पर एक जैसा काम करे, यह जरूरी नहीं है. स्टेपलर के डिजाइन और स्टेपल पिन की स्थिति के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं.

लोगों ने कहा- हमें तो बचपन से पता है वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 42 साल की उम्र तक इस जानकारी के बिना उन्होंने अपनी उम्र गंवा दी, क्योंकि उन्हें यह तरीका बचपन से पता था. वहीं, कुछ लोगों ने इस तरीके को लेकर असहमति जताई. एक यूजर ने कहा कि यह उसके स्टेपलर में काम नहीं करता और उसने खुद इसे ट्राई किया है.

एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे स्टेपलर के इस इस्तेमाल के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी.यानी एक छोटे से ऑफिस टूल ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या हम रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के 

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/stapler-hidden-use-42-year-old-man-viral-video-tstf-dskc-2660844-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World