गिरफ्तार हुए मुनव्वर फारूकी, Video में दिख रहा शख्स कौन? कॉमेडियन ने बताया सच

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी का विवादों से गहरा नाता है. मुनव्वर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब मुनव्वर को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दावे पर अब खुद मुनव्वर ने रिएक्ट किया है. 

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी का विवादों से गहरा नाता है. मुनव्वर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब मुनव्वर को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दावे पर अब खुद मुनव्वर ने रिएक्ट किया है. 

क्या है मुनव्वर की गिरफ्तारी का सच?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स का चेहरा ढककर उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिखे. वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं. 

यह भी दावा किया गया कि गिरफ्तार होने की वजह से मुनव्वर 28 सितंबर को 'एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग' (ECL) सीजन 3 के इवेंट में शामिल नहीं हो सके. अब मुनव्वर ने खुद अपनी गिरफ्तारी के दावों पर रिएक्ट किया है और वायरल खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. 

मुनव्वर ने वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए रिप्लाई किया- मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में. मुनव्वर ने यह साफ कर दिया है कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. मुनव्वर के जवाब के बाद उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर फारूकी आखिरी बार करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आए थे. हालांकि, वो पहले ही सर्कल ऑफ शक में बाहर हो गए थे. मुनव्वर अब रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' को होस्ट करते हुए दिखेंगे. फैंस को उनके शो का बेसब्री से इंतजार है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/munawar-faruqui-detained-comedian-reacts-on-arresting-claim-viral-video-fans-reacts-tmovf-dskc-2657003-2026-09-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World