UP IAS Transfer: DM की कुर्सी से शासन तक के बदले समीकरण, जानिए किस अफसर को कहां मिली जिम्मेदारी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
 योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. तबादला सूची के मुताबिक इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. खास बात यह है कि 14 पुराने जिलाधिकारियों में से 5 को दूसरे जिले का जिलाधिकारी बनाया गया, जबकि 9 अधिकार...

 योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. तबादला सूची के मुताबिक इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. खास बात यह है कि 14 पुराने जिलाधिकारियों में से 5 को दूसरे जिले का जिलाधिकारी बनाया गया, जबकि 9 अधिकारियों को DM पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी दी गई है. नई तैनाती में 5 अधिकारी विशेष सचिव स्तर के पद से सीधे जिलाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि 4 अधिकारी न्य पदों से जिलाधिकारी बनाए गए. इस तरह 14 नए जिलाधिकारियों में 5 पुराने DM हैं, जिन्हें दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिली है और 9 ऐसे अधिकारी हैं जो पहले DM नहीं थे.

तबादला सूची में मुरादाबाद, हरदोई, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारियों की तैनाती बदली गई है.

तबादला सूची में 14 पुराने जिलाधिकारियों में से 9 को इस फेरबदल में किसी दूसरे जिले का DM नहीं बनाया गया. उन्हें दूसरी जिम्मेदारियां दी गई हैं.

- गजल भारद्वाज जिलाधिकारी, महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया.  

- जसजीत कौर जिलाधिकारी, बिजनौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन बनाया गया.  

- जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी, कानपुर नगर को निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है. 

- अस्मिता लाल  जिलाधिकारी, बागपत को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा निदेशक/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है. 

- अभिषेक गोयल को जिलाधिकारी, हमीरपुर से विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है. 

- मंगला प्रसाद सिंह को जिलाधिकारी, बलिया से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है. 

- अरविंद सिंह को जिलाधिकारी, एटा से विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद का पद मिला है. 

- राजेंद्र पेंसिया को जिलाधिकारी, मुरादाबाद से विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी मिली है. 

- अतुल वत्स को जिलाधिकारी, हाथरस से विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है. 

इस तबादले में शासन के विशेष सचिव स्तर पर काम कर रहे 5 अधिकारियों को जिलों की कमान दी गई है.

- राहुल पाण्डेय विशेष सचिव, राज्य कर  को जिलाधिकारी, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है. 

- उमेश प्रताप सिंह  विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा निदेशक/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम को जिलाधिकारी, बिजनौर बनाकर भेजा गया है. 

- सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव, नगर विकास से जिलाधिकारी, हाथरस बनाया गया है. 

- अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार जिलाधिकारी, हमीरपुर बनाया गया है. 

- एम. अरुन्मोली उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा को जिलाधिकारी, एटा बनाकर भेजा गया है. 

- अनुज मलिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी, संतकबीरनगर की जिम्मेदारी मिली है. 

- शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा को जिलाधिकारी, अमेठी का पद मिला है. 

- दिव्यांशु पटेल को नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद से जिलाधिकारी, बागपत बनाया गया है. 

- हिमांशु कौशिक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है. 

- विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर की जिम्मेदारी मिली है. 

- संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी बनाया गया है. 

- विजय कुमार विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपी डेस्को को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा की जिम्मेदारी मिली है. 

- शैलेन्द्र भाटिया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा बनाया गया है. 

- नितिन मदान  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. 

- अमनदीप डूली अपर आयुक्त, मनरेगा अब नियंत्रक, विधिक बाट-माप की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

- निधि श्रीवास्तव  विशेष सचिव, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, राज्य कर का पद मिला है. 

- चन्द्र शेखर विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन अब विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ias-transfer-2026-dm-transfer-list-analysis-dm-kanpur-moradabad-amethi-ballia-lclg-dskc-2649593-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World