Uno Minda ने लॉन्च किया खास सबवूफर... कार की सीट के नीचे हो जाएगा फिट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उनो मिंडा ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है, जो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जिनकी कार में बूट स्पेस की दिक्कत है. यानी आपको बूट स्पेस से समझौता किए बिना ही बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम का मजा मिलेगा. 

उनो मिंडा ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है, जो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जिनकी कार में बूट स्पेस की दिक्कत है. यानी आपको बूट स्पेस से समझौता किए बिना ही बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम का मजा मिलेगा. 

कंपनी ने 10 इंच का एक्टिव अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है. ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है, जिनकी कार का बूट स्पेस सीएनजी टैंक ने घेर रखा है. इस सबवूफर को सीट के नीचे फिट किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें और कीमत. 

उनो मिंडा का ये सबवूफर 20Hz से 150Hz तक के फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स के साथ आता है. इसमें 90dB से ज्यादा का सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो (SNR) मिलता है. इसका एडजस्टेबल लो-पास फिल्टर 50 हर्ट्ज से 150 हर्ट्ज तक काम करता है. इससे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से बास आउटपुट सेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइल

इसके अलावा सबवूफर में 0dB से 12dB तक का एडजस्टेबल बास बूस्ट और 20 हर्ट्ज का सबसोनिक फिल्टर दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ एक अलग बास कंट्रोलर भी दिया है, जिसकी मदद से ड्राइविंग के दौरान भी बास को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.

इसका अंडर-सीट डिजाइन इसे खास बनाता है. बहुत ही आसानी से इसे फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे इंस्टॉल किया जा सकता है. इससे बूट स्पेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उनो मिंडा के 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर के साथ बास कंट्रोलर, कनेक्टर वायर और माउंटिंग क्लैंप मिलेगा. 

ऑफलाइन मार्केट के साथ ही इसे कंपनी के आधिकारिक पोर्टल उनो मिंडा कार्ट से भी खरीदा जा सकता है. ये सबवूफर ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा. कंपनी ने इसकी एमआरपी 13,999 रुपये रखी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक हमें ये प्रोडक्ट कहीं भी ऑनलाइन नहीं मिला.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/uno-minda-under-seat-subwoofer-launch-price-features-details-auam-dskc-2685258-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World