कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापने की कोशिश की. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में अमेरिका की चापलूसी की साथ ही भारत के खिलाफ झूठ का पुलिंदा पढ़ा. उनके इस स्पीच पर भारत ने करारा जवाब दिया है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापने की कोशिश की. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में अमेरिका की चापलूसी की साथ ही भारत के खिलाफ झूठ का पुलिंदा पढ़ा. उनके इस स्पीच पर भारत ने करारा जवाब दिया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि ' वह दिन में सुरक्षा का नाटक करते हैं और वास्तव में रात में आतंकवाद को अंजाम देते हैं.'

पेटल गहलोत ने कहा, 'महासभा ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब टिप्पणियां सुनीं. वह भी ऐसे समय में जब न्यूयॉर्क समेत दुनिया ने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है.' 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना की प्रमुख एकेडमी के ठीक पास रह रहा था.

पेटल गहलोत ने कहा, 'हमने लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवीय मूल्यों पर एक ऐसे शासन की ओर से पाखंडी उपदेश सुने, जिसकी राजधानी इस समय अपने ही लोगों के खिलाफ मजबूत की जा रही है. 

पेटल गहलोत ने जिस तरह पाक पीएम को अपने जवाब में घेरा है उनके इस हौसले और साहस की चर्चा हो रही है. पाकिस्तान के झूठ पर उसे दो टूक सुनाने वाली पेटल गहलोत ने कश्मीर मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि 'यह मेरे देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा.

अगर कश्मीर की बात करनी ही है, तो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की ओर ध्यान दें. रावलकोट के लोगों से वहां लंबे समय से झेली जा रही मनमानी हत्याओं, क्रूर हिंसा और बुनियादी अधिकारों से वंचित किए जाने के बारे में पूछिए...'.

यह भी पढ़िएः 'लादेन को पनाह, फॉर्म 47 सरकार...,' UN में शहबाज के हर झूठ की भारत ने उड़ाई धज्जियां

पेटल गहलोत भारत की संयुक्त राष्ट्र में सलाहकारों में से एक हैं. उन्हें जुलाई 2023 में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था. She The People के अनुसार, इससे पहले उन्होंने 2020 से 2023 तक तीन साल तक विदेश मंत्रालय की यूरोपियन वेस्ट डिविजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम किया. अंडर सेक्रेटरी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह भारतीय मिशन/कांसुलेट, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भी तैनात रही हैं.

पेशेवर उपलब्धियों के अलावा, पेटल गहलोत म्यूजिक में भी रुचि रखती हैं और नियमित रूप से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं. इनमें उनका 'बेला चाओ' (Bella Ciao) और एलपी (LP) का 'Lost On You' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासा लोकप्रिय हुआ है.

गहलोत ने बैचलर की पढ़ाई सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से आर्ट्स में की, जिसमें उन्होंने राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की. इसके अलावा, उन्होंने मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मोंटेरे से भाषा व्याख्या (language interpretation) और अनुवाद में मास्टर डिग्री भी हासिल की है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/petal-gehlot-india-strong-response-to-pakistan-kashmir-terrorism-allegations-at-un-ntcpvp-dskc-2653544-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World