खरीदनी है नई कार... रुक जाइए! Toyota से Honda तक लॉन्च होंगी कई गाड़ियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर महीने में कई लॉन्चेज होने वाले हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियों ने अपनी तैयारी कर ली हैं. टोयोटा, होंडा, हुंडई, स्कोडा और रेनो अपनी नई कारों को इस महीने मार्केट में उतारने वाले हैं. (Photo: renault.com)

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर महीने में कई लॉन्चेज होने वाले हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियों ने अपनी तैयारी कर ली हैं. टोयोटा, होंडा, हुंडई, स्कोडा और रेनो अपनी नई कारों को इस महीने मार्केट में उतारने वाले हैं. (Photo: renault.com)

यानी इस महीने हमें 5 मास मार्केट गाड़ियां देखने को मिलेंगी. इस लिस्ट में हैचबैक से लेकर एसयूवी और सेडान तक शामिल हैं. ऐसे में नई कार खरीदने वालों को थोड़ा इंतजार कर लेने से बेहतर विकल्प या बेहतर डील दोनों मिल सकती है. आइए जानते हैं अपकमिंग कारों की डिटेल्स. (Photo: renault.com)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का है, जो 6 अक्टूबर को लॉन्च हो रही है. इस कार में अपग्रेडेड एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों मिलेंगे. कंपनी एलिवेट फेसलिफ्ट में कई फीचर्स भी जोड़ने वाली है. हालांकि, इसके इंजन डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा. (Photo: hondacarindia.com)

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट दूसरी कार है जो इस महीने लॉन्च होने वाली है. 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली इस कार को कंपनी ने पहले ही रिवील कर दिया है. इसमें 1.0 लीटर के इंजन के साथ नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कुछ-कुछ बदलाव किए हैं. (Photo: Instagram/ Skoda)

14 अक्टूबर को टोयोटा अपनी ग्लांजा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है. चूंकि मारुति सुजुकी ने बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, तो ग्लांजा का फेसलिफ्ट भी आना तय था. इस कार में 1.2 लीटर का नया थ्री सिलेंडर इंजन मिलेगा. इसके अलावा एक्सटीरियर में हमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. (Photo: Instagram/ Toyota)

रेनो डस्टर हाइब्रिड भी इसी महीने लॉन्च होने वाली है. इस कार को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. इसमें 1.4kWh की बैटरी मिलेगी. रेनो का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहरों में 80 परसेंट तक ईवी मोड में चलेगी. (Photo: renault.com)

आखिरी लॉन्च हुंडई बेयॉन का है, जो 12 अक्टूबर को आ सकती है. ये कार 4.2 मीटर लंबी हो सकती है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके साथ ही सीएनजी का विकल्प भी मिल सकता है. कार में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS का फीचर मिलेगा. (Photo: Hyundai.com)

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/photo/october-2026-car-launches-toyota-glanza-honda-elevate-bayon-slavia-duster-auam-2661211-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy