Toyota Hilux के ऊपर गिरी 760KG की वैन... ऐसा हुआ हाल, देखें VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टोयोटा का नाम जब भी आता है, तो लोगों के मन में भरोसेमंद तस्वीर नजर आती है. हाल में ही टोयोटा हाइलक्स (Toyota Hilux) का नया जनरेशन लॉन्च हुआ है, जो इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की 9वीं जनरेशन है. टोयोटा ने इस कार की ड्यूरेबिलिटी को दिखाने के लिए एक स्टंट किया है, जिसमें हाइलक्स के ऊपर...

टोयोटा का नाम जब भी आता है, तो लोगों के मन में भरोसेमंद तस्वीर नजर आती है. हाल में ही टोयोटा हाइलक्स (Toyota Hilux) का नया जनरेशन लॉन्च हुआ है, जो इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की 9वीं जनरेशन है. टोयोटा ने इस कार की ड्यूरेबिलिटी को दिखाने के लिए एक स्टंट किया है, जिसमें हाइलक्स के ऊपर कारावैन को गिराया गया है. 

दरअसल, 23 साल पहले टोयोटा हाइलक्स की ड्यूरेबिलिटी को चेक करने के लिए टॉपगियर ने ये स्टंट किया था. उस वक्त टोयोटा हाइलक्स का डीजल वर्जन स्टंट के बाद भी आराम से चल रहा था. इसकी वजह से लाइफस्टाइल ट्रक की ईमेज एक भरोसेमंद व्हीकल के रूप में बन गई. 

अब टोयोटा ने खुद इस स्टंट को परफॉर्म किया है. हालांकि, इस बार पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक टोयोटा हाइलक्स को चुना गया है. कंपनी ने पिकअप ट्रक के ऊपर 760 किलोग्राम की कारावैन को गिराया है. इसका वीडियो कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसका टाइटल हाइलक्स वर्सेस कारावैन है. 

23 साल बाद हुए स्टंट में भी टोयोटा हाइलक्स अजेय रहा है. कंपनी ने 9 मीटर की ऊंचाई से टोयोटा हाइलक्स पर कारावैन को गिराया है. इस स्टंट में ट्रक की फ्रंट विंडशील्ड टूट गई. हालांकि, गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा पहले जैसा ही रहा है. यानी इसके स्ट्रक्चर में स्टंट के बाद कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. 

टोयोटा ने नई हाइलक्स और इसके ईवी वर्जन को पिछले साल के अंत में इंट्रोड्यूस किया था. इसमें 59.2kWh की बैटरी दी गई है, जो फ्रंट और रियर मोटर को पावर देता है. इसमें फुल टाइम ऑल व्हील ड्राइव मोड मिलता है. कंपनी दावा करती है कि ये सेटअप 205 एनएम का टॉर्क फ्रंट में और 268.6 एनएम का टॉर्क रियर में ऑफर करता है. 

इस पिकअप ट्रक की डब्लूएलटीपी क्लेम्ड रेंज 240 किलोमीटर है. 10 परसेंट से 80 परसेंट तक इस गाड़ी को चार्ज होने में लगभग 30 मिनट का वक्त लगता है. इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल वर्जन जैसा ही है. इसमें 715 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और 1600 किलोग्राम की टोइंग कैपेसिटी मिलती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/toyota-hilux-durability-caravan-drop-stunt-video-auam-dskc-2661133-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World