भारत में जापानी कंपनी का खास प्लान... अपने नाम से बेच सकती है TATA कारें
टाटा मोटर्स ना सिर्फ भारत में ग्राहकों का ध्यान खींच रही है. बल्कि कंपनी कई विदेशी ऑटोमेकर्स का भी ध्यान खींच रही है. हाल में ही कंपनी ने स्टेलेंटिस ग्रुप के साथ समझौता किया है.
अब होंडा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता दिख रहा है. हालांकि, टाटा और होंडा की बातचीत अभी शुरुआती चरण में है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो होंडा अपने ब्रांड के तहत टाटा मोटर्स की पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों को बेचने की संभावना तलाश रही है.
होंडा की नजर टाटा के इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेचर और टेक्नोलॉजीज पर भी है. लेकिन अभी दोनों कंपनियों की बीच कोई समझौता नहीं हुआ है.
इस समझौते से टाटा और होंडा दोनों को ही फायदा होगा. टाटा मोटर्स के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से होंडा नई कार डेवलप करने की लागत और समय दोनों बचा सकती है.
वहीं टाटा मोटर्स को इससे इंजीनियरिंग इन्वेस्टमेंट को रिकवर करने में मदद मिलेगी. फिलहाल कंपनी ने कोई मॉडल तय नहीं किया है.
होंडा की बातचीत टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों से भी हो रही है. इस लिस्ट में टीसीएस, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा ऑटोकॉम्प और दूसरे शामिल हैं.
हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच अभी कुछ तय नहीं हुआ है. होंडा के लिए भारत, जापान और नॉर्थ अमेरिका के बाद तीसरा बड़ा मार्केट है.
होंडा भारत के लिए एक कार पर काम कर रही है, जिसे कंपनी 2028 में लॉन्च कर सकती है. ये एक सब-फोर एसयूवी होने वाली है.