अभिषेक शर्मा की सुनामी में बह गई अफगानी टीम, तीसरे T20I में बना दिए 8 धाकड़ रिकॉर्ड्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अभिषेक शर्मा ने गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक हिला दी. सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 34 गेंदों पर 108 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के...

अभिषेक शर्मा ने गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक हिला दी. सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 34 गेंदों पर 108 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए.

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने सात विकेट पर 221 रन बनाए. जवाब में अफगानी टीम 94 रनों पर पैक हो गई. भारत ने 127 रनों से मैच जीतकर टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. अभिषेक 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए.

STAY HUMBLE EH 🧘 100* of 30 balls 🔥 Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode 📲#AFGvIND pic.twitter.com/Y04lGfoe0n

1. अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपना शतक महज 30 गेंदों में पूरा किया. अभिषेक भारत की ओर से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था.

2. इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा अब किसी भी फुल मेम्बर टीम की ओर से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा और फिन एलन के नाम संयुक्त रूप से था, जिन्होंने 33-33 गेंदों पर शतक पूरा किया था. साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी बल्लेबाज का ये तीसरा सबसे तेज शतक रहा.

3. अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. यह किसी फुल मेम्बर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक रहा. इससे पहले फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक लगाया था. अभिषेक ने अब उससे तीन गेंद कम में शतक पूरा कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया.

4. अभिषेक शर्मा का बल्ला शुरुआती छह ओवर में ही पूरी तरह आग उगल रहा था. उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ 22 गेंदों पर 76 रन बना डाले. यह मेन्स टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया के नाम था, जिन्होंने 2023 में माल्टा के खिलाफ पावरप्ले में 25 बॉल पर 74 रन बनाए थे.

5. अभिषेक शर्मा ने अपनी फिफ्टी भी महज 16 गेंदों में पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा का अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया. ऐसा छठी बार हुआ, जब उन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी पूरी की.

6. अभिषेक शर्मा का टी20 क्रिकेट में ये 10वां शतक था. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के 10 टी20 शतकों की बराबरी कर ली है. अब अभिषेक के पास टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक और शतक की जरूरत है.

7. अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कुल 22 छक्के लगाए. उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी 22 छक्के लगाए थे.

8. अभिषेक शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के 94.44 फीसदी रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए. किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले बैटर्स में बाउंड्री के जरिए बनाए गए ये सबसे ज्यादा प्रतिशत रन हैं.अभिषेक इस मामले में तुर्की के मोहम्मद फहद से आगे निकल गए.

टी20I शतक में बाउंड्री से सर्वाधिक रन (प्रतिशत में) 94.44% (102/108)- अभिषेक शर्मा (भारत) vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026 93.33% (112/120)- मोहम्मद फहद (तुर्की) vs बांग्लादेश, सोफिया, 2025 91.67% (132/144*- साहिल चौहान (एस्टोनिया) vs साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024 91.53% (108/118- रोहित शर्मा (भारत) vs श्रीलंका, इंदौर, 2017 91.09% (92/101)- जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) vs नेपाल, कीर्तिपुर, 2024

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/abhishek-sharma-fastest-t20i-century-30-balls-india-vs-afghanistan-records-tspoa-dskc-2645414-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy