Sunanda Sharma Show: स्टेज पर अचानक चढ़ा शख्स, सिंगर की डरकर निकली चीखें, बीच में रोका कॉन्सर्ट, Video
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी जबरदस्त गायकी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. हाल ही में जयपुर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. दरअसल, सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक सिरफिरा फैन मंच पर चढ़ गया. इस घटना से सुनंदा शर्मा बुरी तरह घरबा गईं. उन्हें बीच में ही परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी.
सुनंदा स्टेज पर गाना गा रही थीं. तभी सफेद शर्ट पहने एक फैन अचानक स्टेज पर कूद पड़ा. उसे देखते ही सिंगर डर गईं और उनकी चीख निकल गई. हालांकि, तभी सिक्योरिटी के लोगों ने बीच-बचाव किया और फैन को स्टेज से नीचे उतारा.
A post shared by Festholic_jaipur (@fest.holicjaipur)
जब सिक्योरिटी की टीम शख्स को स्टेज से हटा रही थी, तब सुनंदा बार-बार कहती दिखीं- कोई बात नहीं...कोई बात नहीं. लेकिन फिर वहां अफरा-तफरी मच गई. हंगामे के बीच सुनंदा को अपनी सिंगिंग बीच में ही रोकनी पड़ी.
A post shared by Festholic_jaipur (@fest.holicjaipur)
सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस के वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपनी परफॉर्मेंस के कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं. अपनी वीडियो में वो फैंस से मिले प्यार का शुक्रिया अदा करती दिखीं. हालांकि, सिंगर ने इस मामले पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
सुनंदा शर्मा की बात करें तो वो पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रस हैं. सुनंदा के गाने ट्रेंड में छाए रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. सिंगर के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने दूजी वार प्यार, मोरनी, जट यमला जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं.

