Stock Market Rally: दो दिन में छाप लिए 11 लाख करोड़ रुपये, दिवाली से पहले पैसे बरसा रहा शेयर बाजार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिल रही है. इस सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी गदर मचाए हुए नजर आ रहे हैं. सोमवार को तगड़ी तेजी लेकर बंद हुए ये इंडेक्स मंगलवार को भी ताबड़तोड़ रफ्तार से भागते हुए दिखाई दिए. दिवाली और धनतेरस से पहले बाजार निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है और इसका अं...

शेयर बाजार में शानदार रौनक देखने को मिल रही है. इस सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी गदर मचाए हुए नजर आ रहे हैं. सोमवार को तगड़ी तेजी लेकर बंद हुए ये इंडेक्स मंगलवार को भी ताबड़तोड़ रफ्तार से भागते हुए दिखाई दिए. दिवाली और धनतेरस से पहले बाजार निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है और इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों में ही शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने करीब 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले.  

Sensex-Nifty का गदर जारी सबसे पहले बात करते हैं Sensex-Nifty की परफॉर्मेंस के बारे में, तो सोमवार को बीएसई सेंसेक्स दिनभर की तेजी के बाद 1233.25 अंक या 1.66% उछलकर 75,692.78 के लेवल पर क्लोज हुआ था. जबकि मंगलवार को भी इंडेक्स की ये रफ्तार बरकरार रही और BSE Sensex 1225 अंक या 1.62 फीसदी की बढ़त लेकर 76,917.85 पर बंद हुआ.  

दूसरी ओर एनएसई निफ्टी भी गदर मचाए हुए है. सोमवार को सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 388 अंक या 1.68% की तेजी लेकर 23,440.80 के स्तर पर बंद हुआ था और मंगलवार को NSE Nifty 370 अंक या 1.58 फीसदी चढ़कर 23,810.85 के स्तर पर क्लोज हुआ.  

दो दिन और निवेशक मालामाल  अब बात करते हैं शेयर मार्केट में दो दिनों से जारी इस तूफानी तेजी के चलते निवेशकों को होने वाली कमाई के बारे में, तो बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE MCap) 4,75,34,943.01 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

इस आंकड़े में सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी में आई जोरदार तेजी के चलते तगड़ा उछाल आया और बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर 4,82,74,651.53 पर पहुंच गया. इस हिसाब से निवेशकों ने सप्ताह के पहले दिन 7,39,708 लाख करोड़ रुपये की कमाई की. निवेशकों की कमाई का ये सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और BSE Market Cap दिनभर के गदर के बाद 4,86,79,318.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो सिर्फ दो दिनों में ही शेयर बाजार निवेशकों ने 11,44,375 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. 

मंगलवार को मार्केट के 'Hero' रहे ये शेयर एक ओर जहां सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी के पीछे सबसे बड़ा रोल देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का रहा, जो करीब 12 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ. इसके कारण जहां RIL Market Cap 17 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया, तो वहीं मुकेश अंबानी के सिर पर फिर से एशिया के सबसे अमीर इंसान (Mukesh Ambani Asia's Richest) का ताज सज गया.  

वहीं मंगलवार को शेयर बाजार की तेजी में सपोर्ट देने वाले 10 टॉप स्टॉक लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HUL (4.16%), Bharti Airtel (4%), HDFC Bank (3.62%), Asian Paints (3.53%), ICICI Bank (2.80%), ITC (2.76%), Titan (1.90%) रहे. तो मिडकैप में शामिल MCX (7.81%), Paytm (4.14%), Colpal (3.71%) की तेजी लेकर बाजार के हीरो साबित हुए. 

शेयर बाजार में तेजी के बड़े कारण स्टॉक मार्केट में तेजी के पीछे के बड़े कारणों की बात करें, तो इसमें क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल का सिलसिला काफी हद तक थमा नजर आ रहा है, मंगलवार को भी मामूली तेजी के बावजूद Brent Crude 105 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में नजर आया, जो बीते दिनों 110 डॉलर के पार पहुंच गया था.

इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, सोमवार को इन्होंने 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया और मंगलवार को भी ये जारी रहा. वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया में बढ़त ने भी बाजार का सेंटीमेंट सुधारा है, जो शुरुआती कारोबार में ही 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 हो गया. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/stock-market-rally-before-diwali-dhanteras-investors-earn-11-lakh-crore-rupee-in-just-two-days-tutc-dskc-2687493-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Markets