पश्चिम बंगाल में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, STF की रेड में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया है. गुरुवार, 5 नवंबर की तड़के STF की टीम ने मुरारई थाना क्षेत्र के बारोआ गोपालपुर गांव में एक कथित अवैध ठिकाने पर छापा मारा. 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया है. गुरुवार, 5 नवंबर की तड़के STF की टीम ने मुरारई थाना क्षेत्र के बारोआ गोपालपुर गांव में एक कथित अवैध ठिकाने पर छापा मारा. 

इस दौरान 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और 12 हजार मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड जब्त किए गए. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

STF के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजग्राम निवासी मोहम्मद रेजा शेख उर्फ गुड्डा और सूरी के तिलपाड़ा निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई है. बरामद विस्फोटकों के संभावित इस्तेमाल की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी कर रही है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

STF ने एक अलग कार्रवाई में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है. यह कार्रवाई आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत पांडवेश्वर थाना क्षेत्र में 3 और 5 नवंबर को की गई. पुलिस ने जामुड़िया थाने में दर्ज केस नंबर 310/26 में गिरफ्तार आरोपी एसके सहजान से कुल 21 अवैध हथियार और 65 कारतूस बरामद किए.

बरामद हथियारों में छह लंबी मस्कट बंदूकें, चार 7 एमएम पिस्तौल और 11 पाइप गन शामिल हैं. इसके अलावा 47 आठ एमएम और 18 7.65 एमएम कारतूस भी जब्त किए गए हैं. STF के अनुसार, आरोपी का नाम अवैध कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है और उसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया गया है.

STF ने बताया कि यह कार्रवाई इसी मामले में पहले हुई दो गिरफ्तारियों के बाद की गई है. इससे पहले खैरुल आलम को दो अवैध हथियारों और मोहम्मद शमशेर को 15 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इन सभी कार्रवाइयों को मिलाकर अब तक कुल 38 अवैध हथियार और 122 कारतूस जब्त किए जा चुके हैं.

STF के मुताबिक, दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और अवैध हथियारों तथा विस्फोटकों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/west-bengal-stf-seizes-explosives-arms-birbhum-jamuria-news-ntc-ksrj-rpti-2688999-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World