धनतेरस पर बरस रहा धन... Sensex 80000 के पार, लेकिन US-जापान से चीन तक हाहाकार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका से लेकर जापान तक के शेयर बाजारों में भारी तबाही मची हुई है. शुक्रवार को अमेरिका का Nasdaq करीब 6 फीसदी तक टूट गया, जिस कारण निवेशकों के 3 ट्रिलियन डॉलर झटके में साफ हो गए. वहीं, जापान के बाजार में भी 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. साउथ कोरिया के बाजार में तो इतनी गिर...

अमेरिका से लेकर जापान तक के शेयर बाजारों में भारी तबाही मची हुई है. शुक्रवार को अमेरिका का Nasdaq करीब 6 फीसदी तक टूट गया, जिस कारण निवेशकों के 3 ट्रिलियन डॉलर झटके में साफ हो गए. वहीं, जापान के बाजार में भी 6 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. साउथ कोरिया के बाजार में तो इतनी गिरावट आई कि मार्केट लोअर सर्किट पर पहुंच गया और 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी. 

लेकिन भारतीय बाजार आज कमाल कर रहा है. सेंसेक्‍स-निफ्टी में में जोरदार तेजी आई. लगातार 7 दिनों से भारतीय बाजार में रैली जारी है. वहीं धनतरेस के मौके पर सेंसेक्‍स ने फिर से एक बार 80,000 लेवल को पार कर चुका है. 

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1074 अंक चढ़कर 80,376 लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 273 अंक चढ़कर 24,800 के ऊपर पहुंच चुका है. बैंक निफ्टी में 810 अंकों की तेजी रही और यह 58,500 के पार पहुंच गया. 

अमेरिका से चीन के बाजार में तबाही! 

जापान के बाजार में बड़ी गिरावट आई है और 6 फीसदी या 3600 अंक से ज्‍यादा गिरा है. इसके अलावा, कोस्‍पी 8.5 फीसदी गिरा है. चीन के बाजार में भी 1.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट एआई को लेकर है. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद एआई को लेकर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं और निवेश प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में अमेरिका से लेकर एशियाई बाजारों में भारी गिरावट है. 

निवेशकों को नुकसान  हालांकि, भले ही सेंसेक्‍स में शानदार तेजी आई है, लेकिन निवेशकों को नुकसान हुआ है, क्‍योंकि बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है बीएसई मार्केट कैप 501 लाख करोड़ रुपये से घटकर 500 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 9 शेयरों में गिरावट है, जबकि बाकी 21 शेयर शानदार तेजी पर हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्‍यादा करीब 5 फीसदी की तेजी आई है. आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है, जबकि टाइटन के शेयर 3 फीसदी तक चढ़े हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/dhanteras-stock-market-rally-sensex-cross-80000-level-us-japan-market-crash-tutd-dskc-2689710-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Markets