शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 200 अंक गिरा... स्मॉल-मिडकैप में तबाही!
एआई रेगुलेशन को लेकर अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिस कारण वहां 270 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. वहीं साउथ कोरिया के मार्केट में भी भारी गिरावट आई है, जहां कोस्पी में लोअर सर्किट भी लगा और यहां पर 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी भी पड़ी.
हालांकि, इन बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार में उतना नहीं पड़ा है. निफ्टी 100 अंक टूटकर 24,443 पर आ गया है. वहीं सेंसेक्स 289.46 अंक या 0.36% गिरकर 79,020.55 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों की गिरावट आई है.
आईटी और टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट आई है. सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल वाले सेक्टर में र्आई है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में 10 शेयरों में मामूली तेजी है और 20 शेयरों में गिरावट आई है. सबसे ज्यादा पॉवरग्रिड और बीईएल के शेयरों में आई है.
वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बीएसई 250 स्मॉलकैप 1.50 फीसदी की गिरावट आई है और मिडकैप 200 अंक या 1.20% टूटकर कारोबार कर रहा है.
97 शेयरों में लोअर सर्किट बीएसई पर कुल 3,515 शेयरों में से 1,137 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,193 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 185 शेयर अनचेंज रहे हैं. वहीं 47 शेयर 52 सप्ताह के ऊपरी स्तर पर हैं और 43 शेयर 52 वीक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 79 शेयरों में अपर सर्किट और 97 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

