Sara Tendulkar Diwali Look: ऑफिस की दिवाली पार्टी में छाईं सारा-सानिया, ग्रीन सूट और झुमकों में सचिन की लाडली ने जीता दिल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Sara Tendulkar Diwali Look: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल लुक, सारा हर अंदाज में अपने चाहने वालों का ध्यान खींच लेती हैं. अब एक बार फिर उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा ...

Sara Tendulkar Diwali Look: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल लुक, सारा हर अंदाज में अपने चाहने वालों का ध्यान खींच लेती हैं. अब एक बार फिर उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसमें वो एक बार फिर एथनिक लुक में नजर आ रही हैं. 

दरअसल, सारा ने अपने ऑफिस में हुए दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सारा के अलावा उनके साथ उनकी बेस्टफ्रेंड और भाभी सानिया भी देसी अवतार में नजर आ रही हैं. ऑफिस की दिवाली में सचिन और अंजलि तेंदुलकर भी शामिल हुए.

सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिस की दिवाली पार्टी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो सेल्फी लेते हुए दिख रही हैं. इस खास मौके पर उन्होंने हल्के हरे रंग के शेड वाला शानदार एथनिक सूट पहना. सूट पर बारीक कढ़ाई और खूबसूरत वर्क किया गया है, जो इसके लुक को खास बना रहा है. वहीं, कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है.

सारा ने अपने इस आउटफिट को सिंपल लेकिन एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया. उन्होंने बालों को पीछे बांधकर रखा और कानों में बड़े गोल्डन झुमके पहने. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी और हल्का मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा है. गुलाबी लिपस्टिक, हल्का ब्लश और आंखों का सटल मेकअप उनके लुक को नेचुरल और फ्रेश बनाए रखा है. सारा ने अपने एक हाथ में चूडि़यां भी पहन रखी हैं और बालों में लाल रंग का बैंड भी लगाया है. 

सारा तेंदुलकर के अलावा भाभी सानिया का पिंक एथनिक लुक भी काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने हल्के बेबी पिंक रंग का सूट पहना है, जिस पर रंग-बिरंगे फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क से खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है. उनके कुर्ते की नेकलाइन पर खासतौर से मल्टीकलर फ्लोरल कढ़ाई की गई है. वहीं, स्लीव्स के बॉर्डर पर भी पिंक, ग्रीन और ब्लू रंग की बारीक कढ़ाई नजर आ रही है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पिंक दुपट्टा कैरी किया है, जिसके बॉर्डर पर भी खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी है.

सानिया ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने लंबे बालों को खुला रखा है और उन्होंने न्यूड-पिंक लिपस्टिक, हल्का आई मेकअप और छोटी-सी बिंदी लगाकर अपना लुक पूरा किया है.  सारा और सानिया के साथ हल्दी-आसमानी रंग के कुर्ते में सचिन और डार्क ब्लू सूट में अंजलि भी नजर आ रही हैं. एक फोटो में अर्जुन भी ब्लैक टी-शर्ट में सब लोगों के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. 

सारा ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में अपने ऑफिस के लोगों के साथ भी मस्ती भरे पल शेयर किए हैं. एक तस्वीर में वह अपने स्टाफ के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने पूरे फेस्टिव लुक की झलक दिखाई है. एक दूसरी फोटो में वो अपनी भाभी के साथ मिरर सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/sara-tendulkar-diwali-look-green-ethnic-suit-bhabhi-sania-chandok-pink-outfit-office-party-photos-viral-tvisx-dskc-2688968-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World