Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी 'रामायण', जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सबसे बड़ी और भव्य भारतीय फिल्म शानदार अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. नितेश तिवारी की 'रामायण' गुरुवार, 5 नवंबर को, भारत में दिवाली वीकेंड से ठीक पहले दुनिया भर में रिलीज हुई. 1600 करोड़ रुपये के बजट वाला इसका पहला पार्ट (Part One) अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है. एड...

सबसे बड़ी और भव्य भारतीय फिल्म शानदार अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. नितेश तिवारी की 'रामायण' गुरुवार, 5 नवंबर को, भारत में दिवाली वीकेंड से ठीक पहले दुनिया भर में रिलीज हुई. 1600 करोड़ रुपये के बजट वाला इसका पहला पार्ट (Part One) अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है. एडवांस बुकिंग से ही एक मजबूत शुरुआत के संकेत मिल गए थे, और अच्छे रिव्यू ने इसे पक्का कर दिया. 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन जोरदार शुरुआत की है.

'रामायण' के लिए एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले, दशहरा के मौके पर शुरू हुई थी. पिछले हफ्ते एग्जीबिटर्स (सिनेमाघर मालिकों) और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच का विवाद सुलझने के बाद, प्री-सेल (टिकटों की एडवांस बिक्री) ने जोर पकड़ लिया. रिलीज के समय तक, 'रामायण' के दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे. सभी संकेत यही बता रहे थे कि 'रामायण' के लिए पहला दिन बहुत बड़ा रहने वाला है.

'रामायण' बॉक्स ऑफिस अपडेट भारत के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह के शो भी 'हाउसफुल' रहे. हालांकि एडवांस बुकिंग उस स्तर तक नहीं पहुंची, जितनी इस साल की शुरुआत में 'धुरंधर 2' के लिए हुई थी, फिर भी फिल्म एक मजबूत शुरुआत की.सैक्लनिक के मुताबिक, रिलीज के दिन, 'रामायण' ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इसका बड़ा श्रेय फिल्म के हिंदी वर्जन के अच्छे प्रदर्शन को जाता है.

रावण के किरदार में यश के होने के बावजूद, कन्नड़ वर्जन की शुरुआत धीमी रही और इसने केवल 7.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया. जबकि हिंदी वर्जन से ₹47.50 करोड़, तेलुगु से ₹6.00 करोड़, तमिल से ₹2.60 करोड़ और मलयालम से ₹1.50 करोड़ की कमाई हुई. इस तरह, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹77.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹64.85 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी वर्ल्ड वाइड कलेक्शन आना बाकी है, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल आंकड़ा नहीं पेश किया गया है.  'रामायण' 'आदिपुरुष', जवान के बाद रामायण इस कमाई के साथ, 'रामायण' ने दोपहर तक ही 'धुरंधर' के पहले दिन के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. रणवीर सिंह की वह फिल्म पिछले साल 28 करोड़ रुपये के साथ रिलीज हुई थी. दिन के अंत तक, 'रामायण' ने 'पठान' (57 करोड़ रुपये), 'एनिमल' (63 करोड़ रुपये) और 'दृश्यम 2' (62 करोड़ रुपये) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया. 

हालांकि, यह शाहरुख खान की 'जवान' (₹75 करोड़) और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पीछे नहीं छोड़ पाई, जिसने इस साल की शुरुआत में अपने ओपनिंग डे पर ₹102 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन फिल्म के फैंस के लिए शायद सबसे बड़ी निराशा यह रही कि यह 'आदिपुरुष' की ओपनिंग को भी नहीं पछाड़ पाई. प्रभास की मुख्य भूमिका वाली और आलोचनाओं का शिकार हुई रामायण पर आधारित इस फिल्म ने 2023 में ₹86.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी.'रामायण' के बारे में सब कुछ नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' द्वारा DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर बनाई जा रही 'रामायण' को दो भागों में रिलीज करने की योजना है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे. पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज किया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ramayana-box-office-collection-day-1-india-64-crore-rupees-fails-to-beat-adipurush-dhurandhar-2-jawan-tmovg-dskc-2689348-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World