PMO अधिकारी बनकर बंगाल सचिवालय पहुंची महिला, मंत्री को हुआ शक और फिर...

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वरिष्ठ अधिकारी बनकर राज्य सचिवालय नबन्ना में घुसने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान डॉ. आकांक्षा विद्यार्थी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने खुद को PMO की वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए पश्चिम बंगाल के लोक न...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वरिष्ठ अधिकारी बनकर राज्य सचिवालय नबन्ना में घुसने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान डॉ. आकांक्षा विद्यार्थी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने खुद को PMO की वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अजय पोद्दार से मुलाकात का समय लिया था.

पुलिस के मुताबिक, महिला ने इस हफ्ते की शुरुआत में PWD विभाग को ईमेल भेजकर मुलाकात का समय मांगा था. ईमेल में उसने दावा किया था कि वह दिल्ली में PMO कार्यालय से जुड़ी हुई है. इसके बाद उसे मंत्री से मिलने का समय मिल गया. मुलाकात के दौरान मंत्री को महिला के बयानों पर शक हुआ. 

पुलिस के अनुसार, महिला की कुछ बातें प्रासंगिक नहीं थीं, जिसके बाद मंत्री को उसकी पहचान और दावों पर शक हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई और कथित तौर पर उसके PMO से जुड़े होने का दावा गलत पाया गया.

मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद हावड़ा के शिवपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 319(2), 204 और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया.

हालांकि, तब तक महिला कोलकाता छोड़ चुकी थी और दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ चुकी थी. इसके बाद हावड़ा पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और गुरुवार को दिल्ली स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लेकर पहुंची है.

पुलिस के मुताबिक, मंत्री से मुलाकात के दौरान महिला ने एक तस्वीर भी खिंचवाई थी. अब जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने PMO अधिकारी होने का दावा क्यों किया और उसने सचिवालय में प्रवेश करने के लिए इस पहचान का इस्तेमाल कैसे किया.

Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/bengal-police-arrests-woman-posing-as-pmo-official-nabanna-secretariat-ntc-rlch-rpti-2659640-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World