Plant Vastu: जेड प्लांट का पीला पड़ना इन बुरी चीजों का है संकेत, तुरंत अपनाएं ये उपाय

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Jade Plant Vastu:  आजकल हर कोई अपने घर को सुंदर और सकारात्मक बनाए रखने के लिए तरह-तरह के इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करता है. इनमें जेड प्लांट (Jade Plant) का नाम सबसे ऊपर आता है. फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में इसे मनी मैग्नेट या लकी प्लांट माना जाता है, जिसके बारे में मान्यता है कि...

Jade Plant Vastu:  आजकल हर कोई अपने घर को सुंदर और सकारात्मक बनाए रखने के लिए तरह-तरह के इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करता है. इनमें जेड प्लांट (Jade Plant) का नाम सबसे ऊपर आता है. फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में इसे मनी मैग्नेट या लकी प्लांट माना जाता है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करता है. 

लेकिन क्या आपके घर में रखा जेड प्लांट अचानक मुरझाने लगा है या उसकी हरी-भरी पत्तियां पीली पड़ रही हैं? यदि हां, तो इसे सिर्फ एक साधारण गार्डनिंग समस्या मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.  फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, पौधे का पीला पड़ना आपके जीवन और घर की ऊर्जा से जुड़े कई अहम संकेत देता है.  आइए विस्तार से जानते हैं इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय. 

घर में नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना: फेंगशुई के अनुसार, यदि किसी घर में हमेशा कलह, तनाव या नकारात्मक माहौल रहता है, तो उसका बुरा असर वहां रखे पौधों की सेहत पर भी पड़ता है.  यदि आपका जेड प्लांट बिना किसी बीमारी के खराब हो रहा है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि घर के अंदरूनी माहौल में पॉजिटिविटी की कमी हो रही है. 

गलत दिशा में रखा जाना (वास्तु दोष): वास्तु शास्त्र में पौधों को रखने के लिए निश्चित दिशाएं तय की गई हैं.  जेड प्लांट को हमेशा पूर्व (East) या उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में ही रखना चाहिए.  यदि यह गलत दिशा में रखा गया है, तो पौधे की ग्रोथ रुक जाती है, जिससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. 

रिश्तों और सेहत पर असर: यदि पूर्व दिशा में रखा जेड प्लांट पीला पड़ रहा है, तो इसे अशुभ माना जाता है.  यह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव और घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने का संकेत हो सकता है. 

आर्थिक तंगी या धन हानि के संकेत: चूंकि जेड प्लांट को धन और तरक्की से जोड़ा जाता है, इसलिए इसकी सेहत का सीधा नाता आपकी आर्थिक स्थिति से माना गया है.  पौधे का हरा-भरा रहना घर में बरकत का प्रतीक है, जबकि इसका पीला पड़ना भविष्य में पैसों से जुड़ी परेशानियों या तंगी का संकेत माना जाता है. 

मुख्य द्वार पर रखते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान अगर आपने अपना जेड प्लांट घर के मुख्य द्वार (Main Entrance) पर रखा है, तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.  मुख्य द्वार के आसपास भूलकर भी जूते-चप्पल न रखें और न ही वहां गंदगी जमने दें.  इसके अलावा, यह सुनिश्चित करें कि उस कोने में पर्याप्त ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी आ रही हो. 

जेड प्लांट को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के आसान उपाय:तुरंत हटाएं पीली पत्तियां: यदि पौधे की कुछ पत्तियां पीली पड़ चुकी हैं, तो उन्हें तुरंत काटकर अलग कर दें ताकि संक्रमण पूरे पौधे में न फैले. 

ओवरवॉटरिंग से बचें: जेड प्लांट को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है.  इसकी मिट्टी जब ऊपर से सूखी दिखे, तभी पानी डालें. अत्यधिक पानी से इसकी जड़ें सड़ने लगती हैं. 

पर्याप्त धूप: पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ रोजाना कम से कम 3 से 4 घंटे की हल्की धूप या अच्छी ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट मिलती रहे. 

दिशा का सुधार: फेंगशुई नियमों का पालन करते हुए इसे तुरंत सही दिशा यानी पूर्व या उत्तर-पूर्व में स्थापित करें. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/vastu/story/vastu-tips-jade-plant-yellow-leaves-vastu-signs-and-remedies-tvisz-dskc-2646195-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business