प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में बवाल, नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो भिड़े कार्यकर्ता, सवाल पर भड़के PK

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार के समस्तीपुर में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर जमकर हंगामा हो गया. जिला कार्यकारिणी सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संगठन में पद और नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों को ही सूची में जगह मि...

बिहार के समस्तीपुर में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर जमकर हंगामा हो गया. जिला कार्यकारिणी सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संगठन में पद और नियुक्ति पत्र देने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों को ही सूची में जगह मिलने से नाराजगी फैल गई. कार्यक्रम खत्म होते ही कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए और आपस में विरोध जताने लगे.

दरअसल, यह सम्मेलन समस्तीपुर शहर के यूएन पैलेस में आयोजित किया गया था. इसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के नाम की सूची मंच से घोषित करने और कुछ लोगों को प्रशांत किशोर के हाथों नियुक्ति पत्र देने की योजना थी. इसके लिए नामों की एक सूची उन्हें सौंपी गई थी, लेकिन आरोप है कि उसमें कुछ ही लोगों के नाम शामिल किए गए.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में राशन बांटने पहुंची नाव, देखते ही मची लूट... जान बचाकर भागी राहत सामग्री देने वाली टीम, VIDEO

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही लोग बाहर निकले, नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका आरोप था कि संगठन में पद देने के मामले में भेदभाव किया गया है. जिला स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले कई लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला, जबकि कुछ लोगों को प्रखंड स्तर पर पद दिए गए.

नाराज कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर जिला संगठन की घोषणा करने और कुछ लोगों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देने की बात कही थी. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका. कुछ लोगों को प्रखंड स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए, लेकिन वे भी प्रशांत किशोर के हाथों नहीं बांटे गए. मंच से नाम बोलकर उन्हें पत्र सौंपे गए.

राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, जिला संगठन के कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने इस पर सफाई देते हुए माना कि जिला संगठन की ओर से घोषणा कराने में गलती हुई है. अब नाराज कार्यकर्ताओं को इंतजार है कि जिला संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र कब दिया जाएगा.

हंगामे के बाद प्रशांत किशोर नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने और स्थिति संभालने में जुट गए. उन्होंने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की. हालांकि, जब उनसे इस पूरे विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए. कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम को लेकर उनसे जवाब मांगा जा रहा था.

वहीं, जनसुराज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सहनी ने भी माना कि सभी लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटना संभव नहीं हो पाया था. इसी वजह से कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने नाराज लोगों को समझाकर स्थिति संभालने की कोशिश की.

इस पूरे घटनाक्रम ने समस्तीपुर में जनसुराज पार्टी के भीतर संगठनात्मक मतभेद और अंतर्कलह को उजागर कर दिया है. नियुक्ति पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जिला संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की वजह बन गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/samastipur-jansuraaj-party-appointment-letters-controversy-prashant-kishor-lclcn-strc-2689276-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World