पाकिस्तान क्रिकेट में सर्जरी की तैयारी, रिजवान-इमाम होंगे बाहर... PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होने वाला है बड़ा फेरबदल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 2026-27 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी होने के संकेत हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 2026-27 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी होने के संकेत हैं. 

पाकिस्तान के ऑल फॉर्मेट के हेड कोच माइक हेसन ने युवा खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देने की सिफारिश की है. इस लिस्ट में 13 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा जा सकता है.

कराची से मिली PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि हेसन ने आगामी सीजन के लिए कई युवा खिलाड़ियों के नाम सुझाए हैं. इनमें अराफात मिन्हास, साद बेग, हसन नवाज, आकिफ जावेद, अली रजा, अहसान दानियाल, सुफियान मुकीम, माज सदाकत, रजाउल्लाह, अजान अवैस, इमरान रंधावा, अब्दुल्ला फजल और गाजी घोरी शामिल हैं.

रिजवान और इमाम की हो सकती है छुट्टी PCB सूत्र के मुताबिक, बोर्ड अभी अनुभवी खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखने पर फैसला कर रहा है. हालांकि, इस बार कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है. सूत्र ने बताया कि मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी जाएगी.

बाबर-शाहीन समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह दूसरी ओर, बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और साहिबजादा फरहान के कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रहने की उम्मीद है. ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान के अलग-अलग फॉर्मेट में टीम की अगुवाई करते हैं. इनके अलावा सलमान अली आगा, सऊद शकील, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फखर जमां और साइम अयूब को भी कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखा जा सकता है.

हालांकि, इनमें से कुछ खिलाड़ियों को केवल रेड बॉल या व्हाइट बॉल क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट तक सीमित किया जा सकता है.

फिटनेस और अनुशासन पर हेसन का जोर माइक हेसन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस, कोच की रणनीति को मैदान पर लागू करने की क्षमता, अपने खेल में सुधार की इच्छा और ड्रेसिंग रूम में उनके रवैये को अहमियत दे रहे हैं.

सूत्र के मुताबिक, हेसन चाहते हैं कि जिन युवा खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता दिखाई है और टीम के ड्रेसिंग रूम में योगदान देने का दम दिखाया है, उन्हें अच्छे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देकर प्रोत्साहित किया जाए.

31 जुलाई को खत्म हो चुके हैं पुराने कॉन्ट्रैक्ट PCB ने अभी तक 2026-27 के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान नहीं किया है. पुराने कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को ही समाप्त हो चुके हैं. बोर्ड सूत्र का कहना है कि नए कॉन्ट्रैक्ट में देरी की वजह खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करना है. PCB मौजूदा इंटरनेशनल और घरेलू टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद उन क्रिकेटरों पर फैसला लेना चाहता है, जो नए कॉन्ट्रैक्ट के हकदार हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/pcb-central-contracts-2026-27-rizwan-imam-ul-haq-babar-shaheen-rizwan-mike-hesson-tspok-dskc-2685934-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World