Nita Ambani Dance: 'देवा श्री गणेशा देवा', भजन पर खूब नाचीं नीता अंबानी, बनारसी साड़ी में दिखा शाही अंदाज, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Nita Ambani Dance: अंबानी परिवार ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में स्थापित एंटीलियाचा राजा की बेहद भव्य और शाही अंदाज में विदाई की जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. बप्पा के विसर्जन के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद भक्तिमय अंदाज में  'देवा श्री गणेशा द...

Nita Ambani Dance: अंबानी परिवार ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में स्थापित एंटीलियाचा राजा की बेहद भव्य और शाही अंदाज में विदाई की जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. बप्पा के विसर्जन के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद भक्तिमय अंदाज में  'देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा' भजन पर बेहद खूबसूरत डांस किया.

एंटीलिया में बाप्पा की महाआरती में शामिल हुए पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम में जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए. इस वीडियो में नीता अंबानी भजन की धुन पर पूरी तरह भक्ति में लीन होकर डांस करती नजर आईं. नीता अंबानी की सादगी, भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव और उनकी भक्ति की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विसर्जन के इस खास मौके पर नीता अंबानी ने पन्ना रंग की हरी बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर जरी का हैवी वर्क था. इसके साथ उन्होंने ट्रैडिशनल हीरा और पन्ना की ही ज्वैलरी पहनी थी.

सबसे ज्यादा खास बात उनके लुक में ये थी कि उन्होंने बाप्पा की पूजा के दौरान गले में हीरा और पन्ना से सजा बेहद खूबसूरत गणेश पेंडेंट पहना था जिसने पूरे लुक को और भी खास बना दिया.

उन्होंने डायमंड के कंगन के साथ हरी रंग की चूड़ियां, मैचिंग ईयररिंग्स और डायमंड-एमरेल्ड से सजी बड़ी अंगूठी पहनी थी. उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया था और एक गजरा भी लगाया हुआ था. माथे पर बिंदी और सिंपल मेकअप में नीता अंबानी बेहद रॉयल और सुंदर लग रही थीं.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/nita-ambani-dance-on-deva-shree-ganesha-bhajan-ganesh-visarjan-on-bappa-ki-vidai-pe-nita-ambani-ne-kiya-dance-video-viral-tvisp-dskc-2647977-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World