'कृष्ण जन्मभूमि पर जल्द होगा हनुमान चालीसा पाठ', कुंडा से धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में राजा भैया की ओर से कथा का आयोजन हो रहा है. इस कथा के तीसरे दिन कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि के लिए सभी संत एकजुट हैं. जल्द ही अखाड़ा परिषद और संतों ...

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में राजा भैया की ओर से कथा का आयोजन हो रहा है. इस कथा के तीसरे दिन कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि के लिए सभी संत एकजुट हैं. जल्द ही अखाड़ा परिषद और संतों के साथ मिलकर वहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सनातन समाज के लोग इस मुद्दे पर साथ हैं. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद कथा के मंच से अयोध्या के बाद मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि का मुद्दा भी चर्चा में आ गया. उन्होंने कहा कि सभी संत कृष्ण जन्मभूमि के लिए एक साथ खड़े हैं.

कुंडा में चल रही इस कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर संतों के बीच एकजुटता है. उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद और संतों के साथ मिलकर जल्द ही कृष्ण जन्मभूमि पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. उनके मुताबिक, इस अभियान में सनातन समाज के लोग भी साथ जुड़ेंगे.

राजा भैया की ओर से आयोजित इस कथा में उत्तर प्रदेश की राजनीति के कई बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं. बीजेपी विधायक बृजेश सिंह, सुशील सिंह और बृजभूषण शरण सिंह समेत कई नेता यहां पहुंचे. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कथा में हिस्सा लिया. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आयोजन में शामिल हुए.

राजा भैया खुद कथा में आने वाले मेहमानों का स्वागत करते नजर आए. वह नेताओं, संतों और अपने दूसरे मेहमानों को मंच तक लेकर पहुंचे. चार दिन की यह कथा 17 तारीख से शुरू हुई है. इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों और विदेश से भी राजा भैया के निजी संपर्क के लोग शामिल हो रहे हैं.

कथा में पहुंचे बीजेपी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के कृष्ण प्रेम पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण से इतना लगाव है तो उन्हें कृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन करना चाहिए और पदयात्रा निकालनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव केवल वोट की राजनीति कर रहे हैं.

राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजनीति और आस्था अलग-अलग विषय हैं. सभी देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कथा कराने से वोट बढ़ते हैं तो विपक्ष को भी बड़ी कथा करानी चाहिए.

कथा में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंडा में हो रही कथा की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां कमल का फूल खिला हुआ है, वहां भगवान की कथा होने से कोई नहीं रोक सकता.

अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे पर तंज कसते हुए केशव मौर्य ने कहा कि जो लोग पहले मंदिर नहीं जाते थे, वे अब मंदिर जाने लगे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान की जन्मभूमि और प्राचीन मंदिरों का मुद्दा सभी को उठाना चाहिए.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के धार्मिक आयोजनों की चर्चा तेज है. मनोज पांडे, सुशील सिंह और बृजभूषण शरण सिंह जैसे नेताओं के आयोजनों के बीच अब राजा भैया की कथा भी सियासी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इस कथा में धार्मिक मुद्दों के साथ राजनीतिक बयान भी सामने आ रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/dhirendra-shastri-krishna-janmabhoomi-hanuman-chalisa-raja-bhaiya-kunda-katha-ntc-aktw-rptc-2700833-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World