बोतल के ढक्कन से बदलते थे गेंद की हालत? शोएब अख्तर ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, मैच फिक्सिंग पर भी बड़ा दावा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के चर्चित सैंडपेपर विवाद (Sandpapergate) पर चल रही बहस के बीच अख्तर ने स्वीकार किया कि उनके खेलने के दिनों में पाकिस्तान में भी गेंद के साथ छेड़छाड़ के...

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के चर्चित सैंडपेपर विवाद (Sandpapergate) पर चल रही बहस के बीच अख्तर ने स्वीकार किया कि उनके खेलने के दिनों में पाकिस्तान में भी गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे. उन्होंने बताया कि उस दौर में बोतल के ढक्कन (Bottle Tops) का इस्तेमाल करने से लेकर गेंद बदलने तक के तरीके अपनाए जाते थे.

रावलप‍िंंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर का यह बयान उस समय आया है, जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' (Sabr) और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए बयान के बाद 2018 का सैंडपेपर विवाद फिर चर्चा में है.

यह विवाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान सामने आया था. कैमरन बैनक्रॉफ्ट कैमरे पर सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते पकड़े गए थे. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच हुई और बैनक्रॉफ्ट, डेविड वॉर्नर तथा तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर प्रतिबंध लगाया गया था.

'हम सैंडपेपर नहीं, बोतल के ढक्कन इस्तेमाल करते थे' अख्तर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए. उन्होंने ख्वाजा के अपने पूर्व साथियों के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने पर भी सवाल उठाए. यह भी पढ़ें: ख्वाजा का 'सब्र' और सैंडपेपर का ज‍िन्न, ऑस्ट्रेल‍ियाई क्रिकेट में क्यों मचा है घमासान? जानें तारीख दर तारीख क्या हुआ

अख्तर ने विस्डन (Wisden) से बातचीत में कहा,दोस्त, अब इस मामले को जाने दो. इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हो? मैं समझता हूं कि इससे क्रिकेट को नुकसान पहुंचा है. हमारे क्रिकेट को भी नुकसान हुआ था. इंग्लैंड में हम सैंडपेपर नहीं, बोतल के ढक्कन इस्तेमाल करते थे. हम गेंद भी बदलते थे और कई तरह की चीजें करते थे. सच्चाई सामने आ गई है, तो बस बात खत्म होनी चाहिए. इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.

गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी टीम को होती थी: शोएब अख्तर  अख्तर ने ख्वाजा की इस बात से भी सहमति जताई कि गेंद से छेड़छाड़ जैसी घटना केवल कुछ खिलाड़ियों का फैसला नहीं हो सकती. उनके मुताबिक, इसमें पूरी टीम की जानकारी और सहमति होती है. 

उन्होंने कहा, उस्मान ने जो कहा, वह टीम का फैसला होना चाहिए. यह दो-चार खिलाड़ियों का फैसला नहीं हो सकता. मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है, लेकिन हम क्रिकेट की गेंद से खेलते थे. मैंने भी कई तरह की चीजें की हैं. पूरी टीम को इसकी जानकारी होती थी, क्योंकि अगर हम गेंद को रिवर्स स्विंग नहीं करा पाते, तो मैच नहीं जीत पाते. अब जो बातें सामने आ रही हैं, उससे पूरी तरह अफरा-तफरी मची हुई है. हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था. उसने सच बताकर सही किया, लेकिन इसके लिए समय कुछ बेहतर हो सकता था.

🚨 SHOCKING REVELATION FROM SHOAIB AKHTAR: Shoaib Akhtar revealed that Pakistan used to use bottle tops, change the balls and do all sorts of things back in 90s. There was a time when I felt like I was playing against 22 guys because every player I faced was under the scrutiny of match-fixing. I don't want to take any names because I can't throw them under the bus.

सैंडपेपर विवाद में क्या-क्या हुआ? 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे. जांच के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को सजा मिली थी. उस समय टीम के बाकी खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे.

अब उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में दावा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम में इस घटना की जानकारी व्यापक स्तर पर थी. बैनक्रॉफ्ट ने भी करीब 4,000 शब्दों के बयान में दावा किया कि साउथ अफ्रीका दौरे पर पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ को सैंडपेपर योजना की जानकारी थी. उन्होंने पैट कमिंस के पुराने रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह खुद को धोखा खाया हुआ और अकेला महसूस कर रहे थे. अब अपनी बात कहने के बाद उन्हें राहत मिली है.

दूसरी ओर, मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने ख्वाजा के दावों को 'बकवास' बताते हुए अपना पुराना रुख बरकरार रखा है. डेविड वॉर्नर ने बैनक्रॉफ्ट और ख्वाजा का समर्थन किया है. उन्होंने बैनक्रॉफ्ट के बयान को सच बताते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2018 की जांच पर भी सवाल उठाए हैं.

पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने बैनक्रॉफ्ट के आरोपों पर विस्तार से प्रतिक्रिया देने के लिए समय मांगा है. उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. वहीं, स्टीव स्मिथ ने बैनक्रॉफ्ट के ताजा बयान पर अब तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे से जुड़े सदस्यों के लिए स्वतंत्र फोरम बनाने की घोषणा की है, जहां वे अपना पक्ष रख सकेंगे. हालांकि, पूर्व 12वें खिलाड़ी चैड सायर्स समेत कुछ लोगों ने इस पहल पर संदेह जताया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/shoaib-akhtar-pakistan-ball-tampering-bottle-tops-match-fixing-sandpapergate-tspok-dskc-2700792-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology