दादर मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा चैत्यभूमि

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मुंबई के दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि किया जाएगा. दादर रेलवे स्टेशन का नाम पहले की तरह ही रहेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक स्पष्टीकरण दिया. इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दादर के उपनगरीय रेलवे स्टेशन का भी...

मुंबई के दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि किया जाएगा. दादर रेलवे स्टेशन का नाम पहले की तरह ही रहेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक स्पष्टीकरण दिया. इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दादर के उपनगरीय रेलवे स्टेशन का भी नाम बदला जा रहा है, जिसके बाद इसे लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी और राजनीतिक विरोध भी हुआ था.

यह घोषणा डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान की गई. इस दिन दादर स्थित चैत्यभूमि पर करीब 15 लाख अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मेट्रो रेलवे स्टेशनों के नामकरण और नाम बदलने से जुड़े सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है. इसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे मेट्रो शहरों के सांसद, विधायक और मेयर भी शामिल होंगे.

सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति नाम तय करते समय सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व को ध्यान में रखेगी. ऐसे नामों से बचने की कोशिश होगी, जिनसे मिलते-जुलते या एक जैसे नामों के कारण भ्रम पैदा हो.

इसके अलावा स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान, नाम का आसानी से बोला जा सकना और संबंधित इलाके की भौगोलिक पहचान से उसका मेल होना भी जरूरी होगा. आदेश के मुताबिक, नेताओं या देवी-देवताओं के नाम पर प्रतीकात्मक नाम रखने और विवाद से बचने के बीच संतुलन बनाया जाएगा. साथ ही इलाके की पहचान से जुड़ी स्पष्टता और एकरूपता बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/dadar-metro-station-renamed-chaityabhoomi-ntc-mnrd-smsr-2700733-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World