लॉन्च को एक साल भी नहीं हुआ, भारत में खत्म हुई इस कार की कहानी... कंपनी ने किया बंद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन आर-लाइन (Volkswagen Tiguan R Line) को बंद कर दिया है. इस 5 सीटर प्रीमियम एसयूवी को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया था. भारत में ये कार सीबीयू (कंपलीटली बिल्ड अप) यूनिट के तौर पर आती थी. 

फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन आर-लाइन (Volkswagen Tiguan R Line) को बंद कर दिया है. इस 5 सीटर प्रीमियम एसयूवी को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया था. भारत में ये कार सीबीयू (कंपलीटली बिल्ड अप) यूनिट के तौर पर आती थी. 

इस कार को फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी वेबसाइट से हटा लिया है. हालांकि, कंपनी ने एसयूवी को डिस्कंटीन्यू करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर आपको ये मॉडल नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 

फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन 47.11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आ रही थी. हालांकि, इस प्राइस सेगमेंट में ही कंपनी टेरॉन आर-लाइन (Volkswagen Tayron R-Line) को भी बेचती है, जो ज्यादा बड़ी और भारतीय मार्केट के हिसाब से ज्यादा प्रैक्टिकल कार है. ये थ्री रो सीटिंग के साथ आती है. 

टेरॉन आर-लाइन की बात करें, तो भारत में 47.74 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. ये कार भारत में सीकेडी रूट के जरिए आती है, जिसे यहां असेंबल किया जाता है. चूंकि ये एसयूवी लोकली असेंबल होती है, तो फॉक्सवैगन इसके मल्टीपल ऑप्शन ऑफर करती है. 

टेरॉन आर-लाइन में मिलने वाला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन ही टिगुआन आर-लाइन में भी मिलता है. ये इंजन 201 एचपी की पीक पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क ऑफर करता है. इसके साथ 7 स्पीड वाला डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है. टिगुआन आर-लाइन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड आता है. 

यह भी पढ़ें: Volkswagen को मिलेगा लोकल पार्टनर? बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है ये देसी कंपनी

कार में 15 इंच की टचस्क्रीन के साथ 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. कार में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरोमिक सनरूफ, 9 एयरबैग की सेफ्टी और लेवल 2 ADAS दिया गया है. इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती थी.  

इस कार के बंद होने के बाद फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में टाइगुन और टेरॉन दो एसयूवी मिलेंगी. इसमें टाइगुन कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी है. वहीं टेरॉन उन लोगों के लिए है, जो बड़ी और ज्यादा पावर वाली कार चाहते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/volkswagen-tiguan-r-line-discontinued-india-details-auam-dskc-2690653-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World