'आवाजें कह रही थीं ट्रंप को मार दो', व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला का शख्स गिरफ्तार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी एक चोरी की गाड़ी में 30 साल का वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी गाड़ी से तीन हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरा...

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी एक चोरी की गाड़ी में 30 साल का वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी गाड़ी से तीन हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए. 

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बताया कि, आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं.

यह घटना गुरुवार रात की है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी व्हाइट हाउस के पास गश्त कर रहा था. इसी दौरान उसे कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर एक नीले रंग का फोर्ड F-150 पिकअप ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया.

यह भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग एक साथ! चीन में इसी महीने हो सकती है ऐतिहासिक बैठक

अधिकारी ने गाड़ी के अंदर बैठे व्यक्ति से उसकी सुरक्षा और हथियारों के बारे में पूछा. कोर्ट में दाखिल आपराधिक शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने हथियार होने की बात पर सिर हिलाया और उंगली से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया. इसके बाद वह गाड़ी से बाहर आया. उसने अधिकारियों से गूगल ट्रांसलेट की मदद से बात की.

आरोपी ने बताया कि उसके पास बंदूक इसलिए थी क्योंकि किसी ने उसी बंदूक से उसे मारने की कोशिश की थी और उसने वह हथियार उस व्यक्ति से छीन लिया था. इसके बाद उसने अधिकारियों को गाड़ी के अंदर रखे एक भूरे रंग के बैग के बारे में बताया.

जांच के दौरान अधिकारियों को गाड़ी से तीन हथियार मिले. इनमें MAC-10 मशीन पिस्टल, ग्लॉक 43X पिस्तौल और AR-15 राइफल शामिल हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए गए. जांच में यह भी पता चला कि पिकअप ट्रक चोरी का था. इसे दक्षिण कैरोलिना में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने जलाया दीया, तोहफे में मिली 'हनुमान चालीसा'... व्हाइट हाउस में धूमधाम से मना दिवाली का त्योहार

DHS के मुताबिक, आरोपी रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस ने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग में आवाजें आ रही थीं. ये आवाजें उसे वॉशिंगटन डीसी जाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं. हालांकि, यह बात कोर्ट में दाखिल आपराधिक शिकायत के हलफनामे में दर्ज नहीं है. 

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर सीन करन ने इस घटना को व्हाइट हाउस के आसपास बढ़ते सुरक्षा खतरे से जोड़कर देखा. उन्होंने कहा कि यह घटना उस चुनौती को दिखाती है, जिसमें हथियार लेकर कई लोग व्हाइट हाउस परिसर के आसपास पहुंच रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित हैं. हालांकि, उन्होंने सुरक्षा से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई.

आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है. उसे अमेरिकी मार्शल सर्विस ने हिरासत में लिया है. उस पर बिना इजाजत वाहन इस्तेमाल करने, चोरी की संपत्ति रखने, बिना लाइसेंस पिस्तौल और राइफल ले जाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं.

शुक्रवार को उसे डीसी सुपीरियर कोर्ट में पेश किया गया. ऑनलाइन कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, उसे बिना जमानत हिरासत में रखा गया है.

DHS ने बताया कि आरोपी वेनेजुएला का नागरिक है और अमेरिका में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहा था. उसने 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में प्रवेश किया था. अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर भी दाखिल किया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/venezuelan-man-arrested-near-white-house-firearms-trump-assassination-threat-ntc-aktw-dskc-2690375-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World