पोते की मौत के बाद पड़ोसी ने रची पुजारी की हत्या की साजिश! तंत्र-मंत्र के शक में बेटों संग मिलकर मार डाला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कटिहार में 70 साल के पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पुजारी की हत्या के पीछे कोई जमीन या पैसों का विवाद नहीं, बल्कि अंधविश्वास था. गांव के ही 65 साल के पड़ोसी अनंतलाल मंडल को शक था कि पुजारी तंत्र-मंत्र करते हैं और उन्होंने ही उस...

कटिहार में 70 साल के पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पुजारी की हत्या के पीछे कोई जमीन या पैसों का विवाद नहीं, बल्कि अंधविश्वास था. गांव के ही 65 साल के पड़ोसी अनंतलाल मंडल को शक था कि पुजारी तंत्र-मंत्र करते हैं और उन्होंने ही उसके छह महीने के पोते की जान ली है. इसी शक में उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने अनंतलाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दोनों बेटों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुजारी की हत्या के बाद शव को गांव के श्मशान घाट में पेड़ से लटका दिया था. मामला कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता गांव का है. यहां रहने वाले 70 साल के हीरालाल मंडल गांव के पास बने मंदिर में रोज पूजा-पाठ करते थे. वह भजन-कीर्तन भी करते थे.

1 नवंबर की शाम वह मंदिर से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे. परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे. अगले दिन 2 नवंबर को गांव के नरकटिया श्मशान घाट में उनका शव एक पेड़ से लटका मिला. यह खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था.

शव की हालत देखकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी. उनके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए कटिहार के एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई गई थी. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच, तकनीकी सबूत और गांव के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.

यह भी पढ़ें: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दोस्त ने सीने में उतार दी गोली... 21 साल के युवक की हत्या

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही 65 साल के अनंतलाल मंडल पर शक हुआ. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली.

पुलिस के मुताबिक, अनंतलाल के छह महीने के पोते की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार को शक होने लगा कि पुजारी हीरालाल मंडल ने तंत्र-मंत्र से बच्चे की जान ली है. इसी शक और गुस्से में अनंतलाल ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर पुजारी को मारने की प्लानिंग की. पुलिस का कहना है कि तीनों पुजारी को मंदिर से श्मशान घाट की तरफ ले गए और वहां धारदार चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी.

पुलिस ने जांच के दौरान कुछ सामान भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, पुजारी के गले में पहनी जाने वाली माला आरोपी के घर के आंगन में तुलसी के पौधे के पास छिपाकर रखी गई थी. हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अनंतलाल के बेटे के घर से बरामद किया गया है. बारसोई के डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने ने कहा कि पुलिस ने अनंतलाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दोनों बेटों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/katihar-temple-priest-hiralal-mandal-murder-neighbour-superstition-grandson-death-lcla-strc-2690308-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World