बेटी के साथ नौकर को कमरे में देख लिया... मालिक ने इतना पीटा कि हो गई मौत, बेंगलुरु में सामने आया सनसनीखेज कांड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जिस कारोबारी के यहां 22 साल का किरण कई साल से काम कर रहा था, उसी के घर में उसकी मौत हो गई. आरोप है कि कारोबारी आनंदराज ने किरण को अपनी 19 साल की बेटी के साथ देख लिया था. इसके बाद उसने युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने 45 साल के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.

जिस कारोबारी के यहां 22 साल का किरण कई साल से काम कर रहा था, उसी के घर में उसकी मौत हो गई. आरोप है कि कारोबारी आनंदराज ने किरण को अपनी 19 साल की बेटी के साथ देख लिया था. इसके बाद उसने युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने 45 साल के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला बेंगलुरु के येलहंका इलाके का है. मृतक किरण केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला था. वह बेंगलुरु में आनंदराज की फैक्ट्री में काम करता था. यह फैक्ट्री स्वीट कॉर्न बनाने वाली मशीनें और ठेले तैयार करती है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आनंदराज को हाल ही में अपनी बेटी और किरण के बीच अफेयर की जानकारी मिली थी. उसकी बेटी दूसरे शहर में पढ़ाई करती है और छुट्टियों में घर आई हुई थी. मंगलवार को इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और किरण की जान चली गई.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह आनंदराज और उसकी पत्नी घर से निकले थे. उन्होंने बेटी को बताया था कि वे दिनभर बाहर रहेंगे. कुछ घंटे बाद जब दोनों घर लौटे तो उन्होंने किरण को अपनी बेटी के साथ कमरे में देख लिया. इसके बाद क्या हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Sonipat: बेटे की शराब पीने की लत से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, नौकर को दिया लालच, फिर...

शुरुआती जांच में शक है कि आनंदराज ने अपनी बेटी को चिक्काबल्लापुर में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर किरण के साथ मारपीट की. इस हमले में किरण को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गया. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई.

इस मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. किरण के ममेरे भाई प्रसाद ने दावा किया है कि यह हत्या पहले से प्लानिंग के तहत की गई. प्रसाद का आरोप है कि आनंदराज ने किरण के भाई को इसी हफ्ते डिलीवरी के काम से उत्तर प्रदेश भेज दिया था. दावा है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि घटना के समय किरण के पास कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद न हो और कोई बीच-बचाव न कर सके.

बेंगलुरु के नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने कहा कि आरोपी कारोबारी को अरेस्ट कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आनंदराज ने जानबूझकर किरण की हत्या की. 

डीसीपी के मुताबिक, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात के वक्त वहां कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं. पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई. येलहंका पुलिस ने आनंदराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं किरण के परिवार ने हत्या को साजिश बताया है, जबकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर में उस दिन आखिर क्या हुआ था और क्या इस वारदात में किसी दूसरे व्यक्ति की भी भूमिका थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/karnataka/story/bengaluru-employee-found-at-home-with-businessmans-daughter-businessman-beat-to-death-him-lcla-rptc-2688626-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World