'धनंजय सिंह, अभय सिंह और ब्रजेश सिंह मेरी दरबारी करते हैं', राजभर ने खुद को शामिल किया बाहुबलियों की लिस्ट में

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी की राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब बाहुबली नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. बांदा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश ...

यूपी की राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब बाहुबली नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. बांदा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह जैसे लोग उनकी दरबारी करते हैं. राजभर ने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए कहा कि प्रदेश में जितने माफिया, बदमाश और गुंडे हैं, वे सभी उनका दरबार करते हैं. 

ओमप्रकाश राजभर बांदा में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया. अपने भाषण में उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

सभा को संबोधित करते हुए राजभर ने बाहुबली नेताओं का नाम लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह जैसे लोग उनकी दरबारी करते हैं. उन्होंने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए कहा कि प्रदेश के माफिया और बदमाश भी उनके सामने दरबार लगाते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर उनके किसी कार्यकर्ता की तरफ कोई आंख उठाकर देखेगा तो वह उसकी आंख निकालने की क्षमता रखते हैं. 

राजभर ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले PDA की परिभाषा स्पष्ट करें. P का मतलब पंडित है या पिछड़ा, D का मतलब डिंपल है या दलित और A का मतलब अगड़ा है या अल्पसंख्यक? उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले यह बताना चाहिए कि वह किस PDA की बात कर रहा है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली में जुटी भीड़ को लेकर भी राजभर ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम में देशभर से लोग आए थे, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी. राजभर ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे तो यहां केवल प्रदेश के मतदाता ही वोट डालेंगे. राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के लोग यूपी में वोट देने नहीं आएंगे. चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के आरोपों पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेता पुरानी व्यवस्था चाहते हैं, जिसमें मृत लोगों के नाम पर भी वोट पड़ते थे. उनके मुताबिक, अब मतदाता सूची में मृतकों के नाम हटाए जा रहे हैं और एक व्यक्ति का नाम एक ही जगह दर्ज होना चाहिए. राजभर ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में जनता का भरोसा जीता होता तो उसे सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता.

पंचायत चुनाव के सवाल पर राजभर ने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ बाधाओं का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि छह महीने से लगातार गांव में रहने वाले व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहेगा. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है. राजभर ने बांदा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय समाजवादी पार्टी विधायक पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विधायक गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की धमकी दे रहे हैं. राजभर ने कहा कि गरीबों का पैसा लूटने वालों को पहले उसका हिसाब देना चाहिए.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/dhananjay-singh-abhay-singh-brajesh-singh-se-bada-gunda-mai-hun-say-op-rajbhar-lclg-strc-2687344-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World