'मिसाइल की तरह आसमान से गिरा विमान', फ्लोरिडा प्लेन क्रैश पर गवर्नर ने क्या बताया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट विमान हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. फ्लोरिडा के गर्वनगर रॉन डेसेंटिस ने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया है. 

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट विमान हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. फ्लोरिडा के गर्वनगर रॉन डेसेंटिस ने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया है. 

जानकारी के मुताबिक, लियरजेट 60 विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था. इसी दौरान विमान अचानक नीचे गिर गया. फ्लोरिडा के गर्वनर डेसेंटिस ने बताया कि विमान आसमान से ऐसे गिर रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे आ रही हो. डेलेंटिस के मुताबिक, विमान के जमीन से टकराने के बाद सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया. 

डेसेंटिस के मुताबिक, हादसे के बाद विमान का मलबा काफी दूर तक फैल गया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए आपातकालीन टीमों की सराहना की. उन्होंने बताया कि अधिकारी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के संपर्क में हैं. फिलहाल हादसे के बाद मिलिट्री ट्रेल के पास की सड़क पंद रखी गई है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए रवाना हुआ था. हालांकि, अभी तक हादसे की वजह और विमान में सवार लोगों की पहचान सामने नहीं आई है. 

कार में बैठे लोगों ने इस हादसे का वीडियो बनाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान आसमान से तेजी से नीचे गिरा और सड़क के पास टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ. टक्कर के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया. उसके आसपास आग की लपटें उठ रही थीं. विमान घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर गिरा था. 

वहीं, सड़क से गुजर रही गाड़ियों से भी वह कुछ इंच की दूरी पर था. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि आसपास के घरों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/florida-business-jet-crash-nine-dead-faa-investigation-governor-ron-desantis-ntc-acwi-dskc-2686116-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World