स्कूल में खूनी वारदात, वांगा की एनिमल पर मचा बवाल! बचाव में राम गोपाल वर्मा ने रामायण से की तुलना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आंध्र प्रदेश के रापथाडु में एक स्कूल की छात्रा पर हमले के कारण सोशल मीडिया दहल उठा. यहां एक 21 साल के युवक पर आरोप है कि वो 10वीं क्लास के कमरे में घुसा और चेनसॉ (लकड़ी काटने वाली मशीन) से 15 साल की एक छात्रा पर हमला किया. इस दौरान अपनी क्लासमेट को बचाने की कोशिश में एक दूसरा छात...

आंध्र प्रदेश के रापथाडु में एक स्कूल की छात्रा पर हमले के कारण सोशल मीडिया दहल उठा. यहां एक 21 साल के युवक पर आरोप है कि वो 10वीं क्लास के कमरे में घुसा और चेनसॉ (लकड़ी काटने वाली मशीन) से 15 साल की एक छात्रा पर हमला किया. इस दौरान अपनी क्लासमेट को बचाने की कोशिश में एक दूसरा छात्र भी घायल हो गया. इस मामले को फिल्म एनिमल से जोड़ा जा रहा है, और इंटरनेट पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कड़ी आलोचना हो रही है. 

फिल्म एनिमल में भी कुछ ऐसा सीन दिखाया गया था, जिसमें स्कूल की ड्रेस पहने रणबीर कपूर क्लासरूम में एक AK47 गन लेकर घुसे थे. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इसी सीन को देखकर आरोपी प्रेरित हुआ, और उसने 10वीं क्लास की छात्रा की हत्या की. इस मामले में ना सिर्फ एनिमल, बल्कि धुरंधर, टॉक्सिक जैसी फिल्मों के नाम भी सामने आए, जिसमें जरूरत से ज्यादा हिंसा को दिखाया गया और फिर उसे ग्लोरिफाई किया. 

अब स्कूल में हुए इस हमले में फिल्मों को दोष दिए जाने पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का बयान सामने आया है. X पर उन्होंने ट्वीट करके रामायण का जिक्र किया, और कहा- फिल्मों को बढ़ती हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराना वैसा ही है, जैसे अपहरण की बढ़ती घटनाओं के लिए रामायण को जिम्मेदार ठहराना. 

हालांकि राम गोपाल वर्मा को ऐसा बोलना भारी पड़ा है. लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है. उनका मानना है कि फिल्ममेकर ने इस मामले में जबरदस्ती रामायण का जिक्र किया है, जबकि इसका मामले से कोई लेना-देना नहीं है. 

राम गोपाल वर्मा की बात करें, तो उन्होंने धुरंधर, एनिमल जैसी फिल्मों की काफी सराहना की थी जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. वो आज भी अपने बयानों में इन फिल्मों का जिक्र करते हैं, और इसे अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताते हैं. अब उनका ये नया बयान और कितनी परेशानी लेकर आएगा, ये फिलहाल वक्त आने पर पता चलेगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ram-gopal-varma-slams-animal-movie-comparison-in-raptadu-school-attack-sandeep-reddy-vanga-tmovj-dskc-2685923-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World