वेज बिरयानी के नाम पर परोस दिया चिकन! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खाने में निकले के चिकन के टुकड़े, परिवार ने किया हंगामा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
खाने का ऑर्डर देने पर अगर आपको वही चीज न मिले, जो आपने मांगी है, तो जाहिर है गुस्सा आएगा. लेकिन सोचिए, अगर आप पूरी तरह शाकाहारी हैं और खाने में मांस के टुकड़े निकल आएं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु एयरपोर्ट से सामने आया है. यहां एक परिवार...

खाने का ऑर्डर देने पर अगर आपको वही चीज न मिले, जो आपने मांगी है, तो जाहिर है गुस्सा आएगा. लेकिन सोचिए, अगर आप पूरी तरह शाकाहारी हैं और खाने में मांस के टुकड़े निकल आएं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु एयरपोर्ट से सामने आया है. यहां एक परिवार ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, लेकिन जब उन्होंने खाना शुरू किया तो उसमें चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े मिले. इसके बाद परिवार ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर परिवार के साथ क्या हुआ? यह मामला बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का है. रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी का रहने वाला पीयूष अग्रवाल अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था. फ्लाइट का इंतजार करते समय परिवार ने एयरपोर्ट के अंदर मौजूद 'टेस्ट ऑफ इंडिया' नाम के रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी. परिवार का कहना है कि उन्होंने शाकाहारी बिरयानी ही मांगी थी और बिल में भी वेज बिरयानी लिखा हुआ था. लेकिन खाना खाते समय उन्हें चावल के बीच चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दिए. यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए.

पीयूष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना के वीडियो भी शेयर किए. एक वीडियो में परिवार की महिला सदस्य प्लेट में बचे चिकन के टुकड़े दिखाती नजर आती हैं. पीयूष वीडियो बनाते हुए कहते हैं कि उन्होंने वेज बिरयानी मंगाई थी, लेकिन उसमें चिकन के टुकड़े मिले हैं.

🚨 URGENT | BENGALURU AIRPORT T1 At Taste of India, Bengaluru Airport T1 (Gate 16–17), our family ordered VEG BIRYANI, clearly mentioned on the bill, but we were served NON-VEGETARIAN FOOD. We are a strictly vegetarian family, and even children unknowingly consumed it. This has caused severe distress and hurt our religious sentiments. 🎥 Videos of our conversation with the restaurant manager & chef are attached. They also confirmed the food was having chicken. Bill and other evidence are also attached. We request FSSAI, Bengaluru Airport and concerned authorities to urgently investigate, check CCTV/order records and take strict action. @fssaiindia @BLRAirport @AirSewaIndia @jagograhakjago @PMOIndia @CMofKarnataka @DKShivakumar @JoshiPralhad @PrashantKej @AakashBansal94

रेस्टोरेंट कर्मचारियों से हुई तीखी बहस खाने में चिकन मिलने के बाद परिवार ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से जवाब मांगा. देखते ही देखते मामला बढ़ गया. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी और वहां मौजूद दूसरे कर्मचारियों को भी बीच में आना पड़ा. उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर और किचन स्टाफ को बुलाकर पूछा कि जब ग्राहक ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था तो उसमें चिकन कैसे आ गया? कुछ देर बाद रेस्टोरेंट का मैनेजर और शेफ भी वहां पहुंचे. परिवार का आरोप है कि मैनेजर और शेफ ने भी खाने में चिकन होने की बात मानी. हालांकि, यह गलती कैसे हुई, इसकी वजह सामने नहीं आई है.

बच्चे भी अनजाने में खा चुके थे चिकन पीयूष अग्रवाल के मुताबिक, उनका परिवार पूरी तरह शाकाहारी है. परिवार के बच्चों ने भी अनजाने में उस बिरयानी को खा लिया था. जब उन्हें खाने में चिकन होने का पता चला तो सभी को काफी दुख पहुंचा. परिवार ने कहा कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास खाने का बिल और घटना के वीडियो जैसे सबूत मौजूद हैं.

पीयूष ने सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग की. उन्होंने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और बेंगलुरु एयरपोर्ट प्रशासन से रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज और ऑर्डर से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करने को कहा. साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की.

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी है कि ग्राहक को वही खाना दिया जाए, जिसका उसने ऑर्डर किया है. वेज और नॉनवेज खाने के ऑर्डर में ऐसी गलती बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि परिवार ने ऐसे रेस्टोरेंट से खाना क्यों मंगाया, जहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलता है.

हालांकि, कई लोगों ने परिवार का समर्थन करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बनाता हो, तब भी उसे ग्राहकों के ऑर्डर का पूरा ध्यान रखना चाहिए. किसी ग्राहक को वेज खाने के नाम पर नॉनवेज खाना देना गंभीर लापरवाही है. इस मामले ने एक बार फिर रेस्टोरेंट में खाने की साफ-सफाई, अलग-अलग तरह के भोजन को तैयार करने और ग्राहकों के ऑर्डर का सही तरीके से पालन करने जैसे सवाल खड़े कर दिए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/bengaluru-airport-veg-biryani-chicken-pieces-found-viral-video-rttw-dskc-2685699-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Breaking News