शिवा शर्मा मौत मामला: श्रद्धा दुबे और बहन की बढ़ी कस्टडी... आखिर पुलिस ने क्यों नहीं मांगी रिमांड?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं. दोनों के साथ ही मामले में आरोपी ड्राइवर की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. तीनों आरोपियों को अभी जेल में ही रहना होगा.

लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं. दोनों के साथ ही मामले में आरोपी ड्राइवर की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है. तीनों आरोपियों को अभी जेल में ही रहना होगा.

इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) की मांग नहीं की है. पुलिस की तरफ से तीनों में से किसी भी आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई.

न्यायिक हिरासत बढ़ने के बाद तीनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. हालांकि, पुलिस ने अभी तक पूछताछ के लिए PCR की मांग क्यों नहीं की है, इसकी वजह सामने नहीं आई है.

शिवा शर्मा मौत मामले में तीनों को बनाया गया है आरोपी शिवा शर्मा की मौत का मामला शुरुआत से ही कई सवालों की वजह से चर्चा में रहा है. श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं. जांच के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई दावे और आरोप भी सामने आए थे.

अब तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी. खास बात यह है कि पुलिस ने फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी लेने की पहल नहीं की है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/shiva-sharma-death-case-custody-of-shraddha-dubey-and-her-sister-extended-why-did-not-police-seek-remand-lcly-rpti-2685035-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World