'हनुमान अंश' की बंपर सफलता, कैंची धाम पहुंचीं फिल्म की टीम, शोभिनव सत्या ने किए बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड गढ़ने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' की पूरी स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स हाल ही में नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे. फिल्म की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आभार जताने पहुंची इस टीम का नेतृत्व लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने किया, जिन्होंने बाबा नीम करोली महा...

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड गढ़ने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' की पूरी स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स हाल ही में नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे. फिल्म की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आभार जताने पहुंची इस टीम का नेतृत्व लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने किया, जिन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के पावन दरबार में पूरी श्रद्धा के साथ शीश नवाया.

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने और दिव्य आरती में हिस्सा लेने के बाद पूरी टीम बेहद भावुक नजर आई. फिल्म को दर्शकों से मिल रहे बेपनाह प्यार और प्यार के बाद देवभूमि की इस आध्यात्मिक चौखट पर माथा टेकना पूरी टीम के लिए एक बेहद खास और यादगार पल बन गया.

बाबा का लिया दिव्य आशीर्वाद कैंची धाम परिसर में पहुंचकर 'हनुमान अंश' की टीम ने विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर की भव्य आरती में भाग लिया. आश्रम की असीम आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच पूरी टीम काफी उत्साहित और अभिभूत दिखाई दी. दर्शन करने के बाद लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि बाबा नीम करोली महाराज के दरबार में पहुंचना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

उन्होंने बताया कि बाबा का आशीर्वाद उनके जीवन और करियर में एक बहुत विशेष स्थान रखता है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार के लिए दिल से आभार भी व्यक्त किया.

बातचीत के दौरान शोभिनव सत्या ने उत्तराखंड की पावन धरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य सिर्फ अपनी मनमोहक प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे महान चारधामों के साथ-साथ कैंची धाम भी आज देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का मुख्य केंद्र बन चुका है. इसके अलावा, उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी खुलकर तारीफ की.

फिल्म को बनाया 'सुपर डुपर हिट' फिल्म 'हनुमान अंश' की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर बात करते हुए शोभिनव ने सीधे दर्शकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि दर्शकों के समर्थन और सकारात्मक प्यार ने ही इस फिल्म को 'सुपर डुपर हिट' की श्रेणी में ला खड़ा किया है. दर्शकों के इस मजबूत जुड़ाव ने ही उनकी फिल्म को यह खास मुकाम दिलाया है.

कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम के इस दौरे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति का खिंचाव सिर्फ आम श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं है. इसकी असीम ऊर्जा और आकर्षण फिल्म और कला जगत से जुड़े लोगों को भी अपनी ओर खींच लाता है.2 करोड़ के बजट में छापे 423 करोड़ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है. सिनेमाघरों में रिलीज हुए 59 दिन बीत जाने के बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते रविवार (4 अक्टूबर) को भी फिल्म ने एक ही दिन में 3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 423.26 करोड़ रुपये का कुल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/hanuman-ansh-film-team-visited-kainchi-dham-shobhinav-satya-baba-neem-karoli-maharaj-darshan-tmovg-dskc-2662215-2026-10-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World