अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां और दरवाजे तोड़े

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने दावा किया है कि रिकमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर ईंटें फेंकी गईं, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, घट...

अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने दावा किया है कि रिकमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर ईंटें फेंकी गईं, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई. अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए ईंटें फेंकीं. HAF का दावा है कि इससे मंदिर को काफी नुकसान हुआ है.

⚠️Hindu temple attacked in Ohio today| At 1:30 PM today, the Shree Swaminarayan Vadtal Dham Hindu Mandir in Richmond Heights, Ohio was attacked by perpetrator(s) who threw bricks at the temple causing significant damage. Surveillance video is available and being reviewed by… pic.twitter.com/yruWaC7TnR

HAF ने बताया कि घटना का सर्विलांस वीडियो उपलब्ध है और अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं. संगठन के मुताबिक, इस घटना की जानकारी FBI की सिविल राइट्स यूनिट को भी दी जा रही है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह मंदिर के पदाधिकारियों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता की पेशकश की गई है.

संगठन ने इस घटना को संभावित हेट क्राइम बताते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. HAF ने दावा किया कि यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत और आपत्तिजनक बयानबाजी बढ़ी है. संगठन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आरोपियों को पकड़ने को प्राथमिकता देने की अपील की. इसके साथ ही निर्वाचित प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों से भारतीय और हिंदू अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की सार्वजनिक और स्पष्ट रूप से निंदा करने की मांग की है. HAF ने यह भी कहा कि यह घटना महात्मा गांधी की जयंती और ओहायो में घोषित 'हिंदू हेरिटेज मंथ' की शुरुआत के दिन हुई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/america-ohio-hindu-temple-attack-hate-crime-fbi-investigation-ntc-pvp-dskc-2659782-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business