दुबई पहुंचते ही क्यों बदल गई भारतीय महिला की सोच? बोली- यहां रहकर समझ आया बड़ा फर्क

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दुबई का नाम सुनते ही लोगों के मन में बड़ी-बड़ी इमारतें, महंगी गाड़ियां, आलीशान घर और चमकदार जिंदगी की तस्वीर आने लगती है. लेकिन क्या ऐसी जगह पर रहना किसी इंसान की सोच भी बदल सकता है? दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने कुछ ऐसा ही अनुभव शेयर किया है. शिवी सिंह परिहार नाम की महिल...

दुबई का नाम सुनते ही लोगों के मन में बड़ी-बड़ी इमारतें, महंगी गाड़ियां, आलीशान घर और चमकदार जिंदगी की तस्वीर आने लगती है. लेकिन क्या ऐसी जगह पर रहना किसी इंसान की सोच भी बदल सकता है? दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने कुछ ऐसा ही अनुभव शेयर किया है. शिवी सिंह परिहार नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि दुबई में रहने के बाद पैसे, सफलता और अपने सपनों को लेकर उनकी सोच काफी बदल गई है. उनके मुताबिक, आसपास का माहौल इंसान को बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है. 

शिवी ने बताया कि दुबई में उन्हें हर दिन ऐसे लोग और चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर उन्हें अपने सपनों के बारे में और बड़ा सोचने की प्रेरणा मिलती है. उनके मुताबिक, यहां महंगी गाड़ियां, शानदार घर और अच्छी जिंदगी जीने वाले लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि ये सब हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं है. इससे उनके मन में भी यह भरोसा बढ़ा कि अगर दूसरे लोग अपने सपने पूरे कर सकते हैं तो वह भी ऐसा कर सकती हैं. महिला ने कहा कि दुबई में लोगों ने लग्जरी यानी महंगी और आरामदायक जिंदगी को कुछ इस तरह आम बना दिया है कि इसे देखकर बड़े सपने देखना आसान लगता है. 

दोस्त के घर से लौटते समय दिखा ऐसा नजारा महिला ने अपने वीडियो में एक खास अनुभव भी बताया. उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्त के घर से लौट रही थीं और वहां की पार्किंग देखकर वह काफी प्रभावित हुईं. उन्होंने बताया कि ऐसी चीजें उन्हें रोजाना किसी न किसी तरह प्रेरित करती हैं. उनके लिए यह सिर्फ महंगी गाड़ियों या बड़े घरों को देखना नहीं है, बल्कि इससे उन्हें लगता है कि जिंदगी में और बड़ा हासिल किया जा सकता है. उनका मानना है कि अगर इंसान लगातार ऐसे माहौल में रहे, जहां लोग बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं, तो उसकी सोच पर भी असर पड़ सकता है. 

शिवी ने लोगों से कहा कि उन्हें अपने सपनों को छोटा नहीं करना चाहिए. उनका कहना है कि जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसके बारे में बड़ा सोचें और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करते रहें. उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि दुबई में रहने से उन्हें यह महसूस हुआ कि सफलता और अच्छी जिंदगी को लेकर इंसान को अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए. उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने कहा कि आसपास का माहौल इंसान की सोच पर असर डालता है. वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी बात को प्रेरणादायक बताया.

क्या सिर्फ दुबई जाने से बदल जाती है जिंदगी? यहां एक बात समझना जरूरी है. महिला की बातें उनके निजी अनुभव और राय पर आधारित हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि दुबई जाने वाला हर व्यक्ति इसी तरह महसूस करेगा या वहां रहने से हर किसी की सोच बदल जाएगी. दुबई में रहने वाली एक दूसरी भारतीय महिला ने हाल ही में वहां की जिंदगी को लेकर अलग अनुभव भी साझा किया था और बताया था कि वहां जाने से पहले बचत रखना और खर्चों को समझना जरूरी है.

यानी किसी शहर में रहने का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. फिलहाल शिवी का वीडियो लोगों के बीच चर्चा में है. उनकी बात का मुख्य संदेश यही है कि इंसान को अपने सपनों को छोटा नहीं समझना चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/indian-woman-dubai-mindset-shift-luxury-lifestyle-rttw-dskc-2659694-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World