आया दिमाग पढ़ने वाला हेडफोन, ध्यान भटकने पर तुरंत देगा अलर्ट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आज के समय में बहुत से लोग हैं, जो अपना कॉन्सेंट्रेट बढ़ाने के लिए अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं. अब एक न्यूराबेल नाम की कंपनी ने एक नया हेडफोन लॉन्च किया है. न्यू हेडफोन फोकस को बेहतर करने का काम करेगा. यह ध्यान भटकने पर तुरंत अलर्ट देगा. इस न्यू हेडफोन का नाम Naurable One ह...

आज के समय में बहुत से लोग हैं, जो अपना कॉन्सेंट्रेट बढ़ाने के लिए अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं. अब एक न्यूराबेल नाम की कंपनी ने एक नया हेडफोन लॉन्च किया है. न्यू हेडफोन फोकस को बेहतर करने का काम करेगा. यह ध्यान भटकने पर तुरंत अलर्ट देगा. इस न्यू हेडफोन का नाम Naurable One है. 

Naurable One को खासतौर से स्टूडेंट और रिसर्च करने वाले स्टूडेंट के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि यह पहला एक ऐसा ब्रेन स्कैनिंग हेडफोन है. इसके अंदर 12 इलेक्ट्रोनएनसेफलॉग्रफी (EEG) सेंसर को नायलन इयरकपस के अंदर इंस्टॉल किया है. ये सेंसर ब्रेन का स्कैनिंग का काम करते हैं. 

Naurable One हेडफोन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर है और इस महीने से इसकी सेल अमेरिका में शुरू होगी. अन्य देशों में कब तक लॉन्च होगा, उसको लेकर अभी जानकारी शेयर नहीं की है.

हेडफोन स्कैनिंग के जरिए जांच पाता है कि ब्रेन कब फोकस होकर काम कर रहा है और कब उसका ध्यान भटक रहा है. ध्यान भटकने पर हेडफोन तुरंत फोकस करने में मदद करता है.  

उदाहरण के तौर पर समझें तो एक स्टूडेंट फोकस होकर पढ़ रहा है और उसके बाद अगर उसका ध्यान भटकता है तो हेडफोन उसका अलर्ट देगा, जिसके बाद स्टूडेंट तुरंत अपना फोकस पढ़ाई पर लगा सकेगा. 

Naurable One, की अन्य खूबी यह है कि इसको मेडिटेशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जब डिवाइस को महसूस होगा कि यूजर फ्लो स्टेट में है और उनका पूरी तरह ध्यान केंद्रित रहा है. इसके बाद जैसे ही यूजर का ध्यान भटकने लगेगा, तो यह दोबारा शुरू हो जाएगा. 

कंपनी एक न्यू मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने जा रही है, जो दिमाग से जुड़े 8 मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है. इनमें ब्रेन एज, चार्ज, स्पीड, फोकस, वर्कलोड, स्ट्रेस और स्लीपीनेस और अल्फा पीक फ्रीक्वेंसी शामिल है. 

कंपनी ने बताया है कि अगर यूजर चाहे तो EEG सेंसर को ऑफ करके Naurable One हेडफोन को एक सामान्य हेडफोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इन हेडफोन के अंदर 40mm बेरिलियम ड्राइवर्स और 6 माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

हेडफोन के अंदर ए्क्टिव नॉय कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है. बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि EEG ऑन होने पर 12 घंटे तक इसको इस्तेमाल किया जा सकेगा. डेटा को लेकर कंपनी बता चुकी है कि यूजर के डेटा सेफ रहेगा और उसको किसी थर्ड पार्टी को सेल नहीं किया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/neurable-one-headphones-scan-brain-alert-when-losing-concentration-ttecr-dskc-2659681-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business