आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा पार्टी ने देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उप...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा पार्टी ने देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. 

आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी हैं. वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं. वह पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ अजय राय का उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है. अब प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी नई टीम के हाथों में होगी. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर बड़ा संदेश दिया है. नए संगठनात्मक बदलाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: प्रमोद तिवारी की बेटी, 3 बार की विधायक... जानें कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें मिली है यूपी कांग्रेस की कमान

आराधना मिश्रा की नियुक्ति को कांग्रेस की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति के संदर्भ में भी देखा जा रहा है. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण चेहरे को आगे किया है, जबकि इमरान मसूद की नियुक्ति के जरिए मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भी संगठन में प्रमुख जगह मिली है. देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ संगठन की नई टीम में अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश दिखाई देती है. 

वहीं राजेंद्र पाल गौतम पहले से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. गौतम अंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े मुद्दों के जरिए दलित समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं. ऐसे में कांग्रेस की नई टीम को ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और OBC समीकरण के नजरिए से भी देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव नाराज हैं तो नुकसान उनका ही होगा...', सीट शेयरिंग पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

आराधना मिश्रा दो दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति की गहरी समझ रखने वाली कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है. वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी नेताओं में मानी जाती हैं. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में भी आराधना मिश्रा ने उनके साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी.

मिश्रा रामपुर खास विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं. उन्हें यह राजनीतिक विरासत अपने पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से मिली है. प्रमोद तिवारी इस सीट से 9 बार विधायक रहे हैं. बाद में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति का रुख किया और राज्यसभा सदस्य बने. 

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/up-election-aradhana-mishra-mona-up-congress-president-imran-masood-ntc-rlch-dskc-2659597-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World