'ज्ञानेश कुमार जाएंगे और उन्हें बैठाने वाले भी ...', दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने बोला हमला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली समेत कई शहरों में वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि हजारों युवा वोट चोरी के खिलाफ सड़कों ...

गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली समेत कई शहरों में वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि हजारों युवा वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक और बिना हिंसा के अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग साफ है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और लोकतंत्र बचाया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी-शाह सरकार प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीट रही है और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने वोट चोरी को लेकर सवाल उठाया.

उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि बापू ने सच बोलने और शांति से लड़ने की सीख दी थी. राहुल गांधी ने कहा कि लाठी से भीड़ को रोका जा सकता है, लेकिन सवालों को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा.

आज गांधी जयंती है। और आज ही, हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं - शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए। उनकी माँग साफ़ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ। और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा…

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर लेफ्ट पार्टियों, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, छात्र और युवा संगठनों के लोग जुटे थे. प्रदर्शनकारी SIR के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने पुलिस बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की. पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी, CPI(M) महासचिव एमए बेबी, AAP नेता सौरभ भारद्वाज और संजीव झा समेत कई विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिनभर के प्रदर्शनों के दौरान करीब 1,100 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से कुछ लोगों को बाद में छोड़ दिया गया.

वहीं, मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इससे पहले कहा था कि आंदोलन मुंबई से शुरू होकर आगे देश के दूसरे शहरों तक फैलाया जाएगा. शुक्रवार को मुंबई में CJP का प्रदर्शन खत्म हो गया. अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने के बाद वहां से रवाना हुए.

CJP ने गांधी जयंती को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इसे ‘यादगार’ बताते हुए पोस्ट भी किया था. दिल्ली और मुंबई के प्रदर्शनों के बीच विपक्षी दलों ने SIR और चुनाव आयोग को लेकर अपने आरोप दोहराए.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/rahul-gandhi-on-gyanesh-kumar-cjp-protest-delhi-mumbai-voter-list-row-ntc-apdy-dskc-2659527-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World