चुनाव की सरगर्मियों के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, थोड़ी देर में पीएम मोदी से मिलेंगे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में दोपहर बाद के लिए प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में दोपहर बाद के लिए प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इनमें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव प्रमुख हैं.

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. ऐसे में पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक के दौरान राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों और आगे की रणनीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. इसके अलावा राज्यसभा चुनाव को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा संभावित है. हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा फिलहाल सामने नहीं आया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली इस मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजर है. दोनों नेताओं की मुलाकात किस खास मुद्दे पर हो रही है, यह बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकता है कि दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/yogi-adityanath-narendra-modi-delhi-meeting-up-assembly-rajya-sabha-elections-ntcpvp-rpti-2653781-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World