पटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां मारी, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जन सुराज से जुड़े वरिष्ठ नेता और वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति (पूर्व वार्ड पार्षद) अनिल यादव पर जानलेवा हमला हुआ है.

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जन सुराज से जुड़े वरिष्ठ नेता और वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति (पूर्व वार्ड पार्षद) अनिल यादव पर जानलेवा हमला हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल यादव अपने ही अपार्टमेंट 'मां सुखिया महल' की पार्किंग में बैठे हुए थे. तभी दो बाइक्स पर सवार होकर तीन नकाबपोश अपराधी अपार्टमेंट परिसर में दाखिल हुए. इससे पहले कि अनिल यादव कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

अनिल यादव को 4 से 5 गोलियां लगीं, जिसके बाद वे हीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

प्रशांत किशोर पहुंचे अस्पताल, स्थिति नाजुक फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बोरिंग रोड स्थित उदयन अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक अनिल यादव की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं.

घटना की खबर मिलते ही जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर खुद उदयन अस्पताल पहुंचे और अनिल यादव का हाल-चाल जाना. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. राजधानी के पॉश इलाके में हुई इस वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/patna-anil-yadav-murder-jan-suraaj-buddha-colony-shooting-prashant-kishor-bihar-crime-ntc-ksrj-dskc-2651369-2026-09-23?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World