सिर्फ झाड़ू-पोछा और बाल्टी रखने के लिए नहीं है बालकनी, ट्विंकल खन्ना के ये मेकओवर टिप्स बना देंगे घर का सबसे खूबसूरत कोना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बालकनी घर का वो हिस्सा है जहां थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप एक खूबसूरत और सुकून भरी जगह बना सकते हैं. लेकिन ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल अक्सर झाड़ू, पोछा, बाल्टी, पुराने कपड़े, कबाड़ और ऐसी चीजें रखने के लिए होने लगता है, जिनकी घर के अंदर कोई जगह नहीं बचती. नतीजा ये होता है कि ...

बालकनी घर का वो हिस्सा है जहां थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप एक खूबसूरत और सुकून भरी जगह बना सकते हैं. लेकिन ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल अक्सर झाड़ू, पोछा, बाल्टी, पुराने कपड़े, कबाड़ और ऐसी चीजें रखने के लिए होने लगता है, जिनकी घर के अंदर कोई जगह नहीं बचती. नतीजा ये होता है कि जिस बालकनी में बैठकर सुबह की चाय या शाम के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाया जा सकता है, वो देखते ही देखते स्टोर रूम/ कबाड़ घर जैसी नजर आने लगती है.

अगर आपकी छोटी सी बालकनी भी सामान से भरी रहती है तो इसे बदलने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने या बड़ी तोड़फोड़ कराने की जरूरत नहीं है. एक छोटे से स्पेस को स्मार्ट तरीके से डिजाइन करके इसे वर्क फ्रॉम होम कॉर्नर, मिनी बार, हर्ब गार्डन या पालतू जानवर के साथ बैठने की जगह बनाया जा सकता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने बालकनी को मल्टी-यूज स्पेस में बदलने के कुछ ऐसे ही आसान और स्मार्ट तरीके बताए हैं, जिन्हें छोटे घरों में भी अपनाया जा सकता है. पहले बालकनी को दो हिस्सों में बांटें ट्विंकल खन्ना के मुताबिक, छोटी सी बालकनी को ऑर्गनाइज रखने का सबसे आसान तरीका है कि उसे अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया जाए. इसके लिए ट्विंकल ने बांस की एक पार्टिशन का इस्तेमाल किया. इससे बालकनी का एक हिस्सा प्राइवेट बना रहता है और सामने दिखने वाले पाइप, तार या दूसरी ऐसी चीजें भी आसानी से छिप जाती हैं, जो पूरे स्पेस का लुक खराब करती हैं.

इस पार्टिशन के पीछे कपड़े सुखाने जैसी जरूरतों के लिए जगह भी बचाई जा सकती है. अगर आप किराए के घर में रहते हैं और दीवार में कुछ फिक्स नहीं कर सकते तो बांस की चिक ब्लाइंड्स भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. इन्हें जरूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे किया जा सकता है.

छोटी बालकनी में फोल्डेबल टेबल लगाएं बालकनी छोटी है तो भारी-भरकम फर्नीचर लगाने की गलती न करें. ऐसे फर्नीचर को चुनें जिसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सके और काम खत्म होने के बाद हटाया भी जा सके.

ट्विंकल ने इसके लिए फोल्डेबल स्टडी टेबल का आइडिया दिया. दिन में इसी पर लैपटॉप रखकर काम या पढ़ाई की जा सकती है और इस्तेमाल के बाद इसे फोल्ड करके बालकनी में ज्यादा जगह बनाई जा सकती है. आप इस तरह की फोल्डिंग टेबल लोकल मार्केट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट्स तक से खरीद सकते हैं.

हालांकि टेबल खरीदने से पहले बालकनी की लंबाई-चौड़ाई अच्छी तरह नाप लेना जरूरी है. छोटी जगह में गलत साइज का फर्नीचर पूरा स्पेस घेर सकता है.

एक बोर्ड से बालकनी को दें पर्सनल टच बालकनी को सिर्फ फर्नीचर से सजाने के बजाय इसमें अपनी पसंद और क्रिएटिविटी भी शामिल की जा सकती है. इसके लिए एक पिन बोर्ड काफी काम आ सकता है. लकड़ी के फ्रेम में पिन बोर्ड लगाकर उसे दीवार पर लगाया जा सकता है. इसे सजाने के लिए घर में बचे हुए अपहोल्स्ट्री फैब्रिक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस बोर्ड पर तस्वीरें, छोटे नोट्स, कोट्स या ऐसी चीजें लगाई जा सकती हैं जो आपको पसंद हों. इससे बालकनी में एक पर्सनल और क्रिएटिव कॉर्नर तैयार हो जाता है.

तेज धूप से बचने के लिए लगाएं चिक ब्लाइंड्स बालकनी में बैठने का सबसे बड़ा मजा तब खराब होता है जब तेज धूप सीधे अंदर आने लगे. इससे बचने के लिए बांस की चिक ब्लाइंड्स लगाई जा सकती हैं.

चिक ब्लाइंड्स धूप को कुछ हद तक रोकने के साथ-साथ बालकनी को नेचुरल और गर्माहट भरा लुक भी देती हैं. गर्मियों में एक छोटा टेबल फैन भी इस जगह को ज्यादा कंफर्टेबल बना सकता है.

शाम होते ही बालकनी बन सकती है मिनी बार ट्विंकल कहती हैं अगर दिन में यही जगह आपका वर्क कॉर्नर है तो शाम को इसे रिलैक्स करने की जगह में बदला जा सकता है. इसके लिए डेस्क से लैपटॉप, स्टेशनरी और दूसरी चीजें हटाकर टेबल को मिनी बार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. छोटी-छोटी टोकरियों और बास्केट में जरूरी सामान रखने से बिखरा हुआ सामान भी नजर नहीं आता. टेबल के नीचे मौजूद स्टोरेज स्पेस में बारवेयर, स्नैक्स और दूसरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. इस तरह एक ही फर्नीचर दिन में स्टडी टेबल और शाम को बार काउंटर का काम कर सकता है.

चलता-फिरता टेबल और छोटा हर्ब गार्डन बालकनी के लिए ऐसा फर्नीचर चुनना भी फायदेमंद है जिसे जरूरत के हिसाब से इधर-उधर किया जा सके. ट्विंकल खन्ना ने एक कैंटिलीवर टेबल को भी इस तरह इस्तेमाल करने का आइडिया दिया, जिसे जरूरत के मुताबिक बालकनी में अलग जगह ले जाया जा सकता है.

इसी टेबल को छोटे हर्ब गार्डन में भी बदला जा सकता है. पुराने लकड़ी के दो टुकड़ों में गमलों के लिए छेद करवाकर उनमें छोटे पौधे लगाए जा सकते हैं. हालांकि इन्हें लगाने से पहले टेबल की वजन उठाने की क्षमता जरूर जांच लें, ताकि ज्यादा वजन पड़ने से टेबल झुकने न लगे.

बालकनी में उगाएं ये छोटे-छोटे हर्ब्स छोटी बालकनी में बड़े पौधों की जगह ऐसे हर्ब्स लगाए जा सकते हैं जिन्हें कम जगह चाहिए. जैसे- लेमनग्रास, रोजमेरी, पुदीना और बेसिल. इन पौधों से बालकनी में हरियाली तो आएगी ही, साथ ही चाय, ड्रिंक्स और खाने में इस्तेमाल के लिए ताजी पत्तियां भी घर पर मिल सकती हैं.

बालकनी को बनाएं घर का मल्टी-यूज कॉर्नर सबसे खास बात ये है कि छोटी बालकनी के लिए आपको बहुत ज्यादा फर्नीचर या महंगे डेकोरेशन आइटम्स की जरूरत नहीं है. फोल्डेबल टेबल, चिक ब्लाइंड्स, स्टोरेज बास्केट, एक पिन बोर्ड और कुछ छोटे पौधों की मदद से इसे जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है.

यानी सुबह यही जगह काम करने का कॉर्नर हो सकती है, दोपहर में छोटी सी ग्रीन स्पेस और शाम को दोस्तों या पार्टनर के साथ बैठकर चाय-कॉफी या ड्रिंक एंजॉय करने की जगह. ट्विंकल खन्ना के इन आइडियाज की खासियत यही है कि बालकनी को सिर्फ सामान रखने की जगह मानने के बजाय घर के एक ऐसे हिस्से में बदला जाए, जिसका इस्तेमाल पूरे दिन अलग-अलग तरह से किया जा सके.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/how-can-you-use-balcony-other-than-keeping-jhadu-pocha-laundry-zone-small-balcony-makeover-ideas-twinkle-khanna-balcony-decor-tips-tvist-dskc-2649796-2026-09-23?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World